फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

68,500 सहायक शिक्षक भर्ती: कटआफ कम करने की मांग कर रहे अभ्यर्थियों पर फिर लाठीचार्ज

Sun, 09 Sep 2018 10:38 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 7
शिक्षक भर्ती - फोटो : amar ujala
सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा में कट ऑफ कम करने की मांग को लेकर शिक्षा निदेशालय में धरना दे रहे अभ्यर्थियों पर शनिवार रात और रविवार दोपहर पुलिस ने लाठियां भांजीं। इस दौरान अभ्यर्थियों ने राष्ट्रगान गाया और पुलिस की मनुहार की लेकिन, पुलिस ने इसकी परवाह किए बिना उन्हें जबरन निशातगंज स्थित निदेशालय से बाहर कर दिया। पुलिस से नोकझोंक और लाठीचार्ज में कई अभ्यर्थियों को चोटें भी आई हैं।
विज्ञापन

2 of 7
- फोटो : amar ujala
अभ्यर्थियों का कहना था कि ऊंची कट ऑफ रखने से भर्ती के बाद अब भी 27 हजार पद खाली पड़े हैं। इन्हें कट ऑफ कम करके भरा जाना चाहिए। गौरतलब है कि शनिवार को भी प्रदर्शन के दौरान एक अभ्यर्थी ने अपनी कलाई की नस काट ली थी और चार अभ्यर्थी गोमती नदी में कूद गए थे, जिन्हें साथियों ने निकालकर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया था। इसके बाद सभी निदेशालय परिसर में धरने पर बैठ गए। 
विज्ञापन

3 of 7
- फोटो : amar ujala
कट ऑफ कम करने की कर रहे मांग
68,500 सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा में प्रदेश सरकार ने सामान्य अभ्यर्थियों के लिए कट ऑफ 45 तथा एससी-एसटी के लिए 40 नंबर तय की थी। अभ्यर्थियों की मांग पर इसमें राहत देते हुए इसे क्रमश: 33 और 30 कर दिया गया। इस पर हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई। न्यायालय ने इस पर अंतरिम रोक लगाते हुए तीन सप्ताह में सरकार से जवाब मांगा था।

4 of 7
- फोटो : amar ujala
अभ्यर्थियों के अनुसार, सरकार ने इस पर जवाब दाखिल नहीं किया और कट ऑफ बढ़ाकर भर्ती कर ली। सभी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को भर्ती मिल चुकी है और पद अब भी खाली हैं। इसलिए हाईकोर्ट को सूचित करने के बाद कट ऑफ कम करके भर्ती की जा सकती है। इसी मांग को लेकर अभ्यर्थी बराबर धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन

5 of 7
शिक्षक भर्ती - फोटो : amar ujala
महिलाओं के कारण रात में रुकने की दी इजाजत
पुलिस ने शनिवार रात ढाई बजे लाठियां भांजकर अभ्यर्थियों को परिसर से बाहर कर दिया लेकिन, साथ में महिलाएं होने की वजह से पुलिस ने उन्हें रात में वहीं रुकने की इजाजत दी। इसके बाद रविवार दोपहर पुलिस ने बलपूर्वक फिर इन्हें बाहर कर दिया। लाठियां पड़ने से कई अभ्यर्थियों को चोटें भी आई और अभ्यर्थी तितर-बितर हो गये। काफी अभ्यर्थियों को हिरासत में लेकर पुलिस कई थानों में ले गई।
विज्ञापन

6 of 7
- फोटो : amar ujala
निदेशालय पर आमरण अनशन और सुंदरकांड का पाठ
अभ्यर्थियों ने अपनी मांग पूरी करने के लिए बेसिक शिक्षा निदेशालय पर धरने प्रदर्शन के साथ ही पूजा और सुंदर कांड का पाठ किया। इस दौरान अंजलि शर्मा-हमीरपुर, चंद्रवीर सिंह आगरा, नितिन कुमार मुरादाबाद, मनोज कुमार इलाहाबाद, गोविंद मौर्या सुल्तानपुर, पुष्पेंद्र कुमार फर्रुखाबाद, अर्जुन पासवान बलिया, जितेद्र सिंह आगरा ने आमरण अनशन की शुरुआत भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
शिक्षक भर्ती - फोटो : amar ujala
काम न आया राष्ट्रगान और मनुहार
निदेशालय पर जमे रहने के लिए अभ्यर्थियों ने कई तरीके अपनाये। पूजा-पाठ के अलावा पुलिस ने जब सख्ती की कोशिश की तो अभ्यर्थियों ने हाथ जोड़ लिए। इस पर भी पुलिसकर्मी नहीं रुके तो उन्होंने राष्ट्रगान की शुरुआत कर दी। हालांकि यह पैंतरा भी काम न आया। पुलिस ने लाठी भांजकर और बल प्रयोग करके उन्हें निदेशालय से खदेड़ दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें