फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा ने एसपी क्राइम से पूछा, पुलिस ही गलत करेगी तो कौन करेगा कार्रवाई, एसपी ने दिया ये जवाब

Tue, 08 Jan 2019 01:52 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 12
पुलिस की पाठशाला में एसपी क्राइम दिनेश कुमार सिंह - फोटो : amar ujala
अपने आत्मबल का विकास करें। समाज में पुरुषों की सोच ऐसी हो गई है कि जरूरत के अनुसार कभी वे महिलाओं को देवी मानकर पूजते हैं तो कभी कमजोर महिला कहकर उनका मनोबल तोड़ते हैं। आपको इस मानसिकता से ऊपर उठना होगा और अपनी सफलता की इबारत खुद लिखना होगा। ये बातें सोमवार को ‘अमर उजाला’ के अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स अभियान के तहत नवयुग कन्या महाविद्यालय में एसपी क्राइम दिनेश कुमार सिंह ने पुलिस की पाठशाला में कहीं। उन्होंने छात्राओं को मजबूत दृढ़ इच्छाशक्ति से आगे बढ़ने की सलाह दी।
 
विज्ञापन

2 of 12
पुलिस की पाठशाला - फोटो : amar ujala
छात्राओं को अपनी कमियों को उजागर करते हुए उन पर जीत हासिल करने की सीख दी। उन्होंने कहा कि न तो किसी से डरें और न ही किसी भी तरह की बात को छिपाएं। आदमी के व्यक्तित्व को पहचानें और खुद से सवाल कर अपने आत्मबल का विकास करें। छात्रों ने सुरक्षा, महिला सशक्तीकरण, अपराध समेत कई मुद्दों पर उनसे सवाल पूछे। एसोसिएट प्रो. मनमीत कौर सोढी और चौकी प्रभारी शशि त्रिपाठी ने छात्राओं को अपनी सोच बदलने की सीख दी। इस अवसर पर पावर एंजिल बनीं छात्राओं को एसपी क्राइम ने पहचान पत्र सौंपे।
विज्ञापन

3 of 12
अपेक्षा - फोटो : amar ujala
पुलिस के खिलाफ कौन करेगा कार्रवाई
अपेक्षा ने पूछा कि आम आदमी कुछ गलत करता है तो उसके लिए पुलिस है, लेकिन पुलिस गलत करती है तो उन पर कौन कार्रवाई करेगा। जवाब में एसपी क्राइम ने कहा कि उन पर भी कार्रवाई पुलिस ही करेगी। थाने का नंबर अपने पास रखें। डायल 100 पर भी फोन कर शिकायत कर सकते हैं।

4 of 12
प्रगति - फोटो : amar ujala
बाहर निकलने से मना करते हैं घरवाले
प्रगति ने एसपी क्राइम से पूछा कि घरवाले बाहर निकलने पर रोकटोक करते हैं तो क्या करें? जवाब में उन्होंने कहा कि अभिभावक आपको बेहतर समझते हैं। मैं जब छोटा था तो मुझे भी एक समय के बाद बाहर नहीं निकलने दिया जाता था। मन में विश्वास रखें, सड़क पर आपकी सहायता के लिए पुलिस मौजूद है।
 
विज्ञापन

5 of 12
अलीना - फोटो : amar ujala
पुलिस ऑनलाइन एप क्यों नहीं लॉन्च करती
अलीना ने कहा कि निजी संस्था और कंपनियों द्वारा हम लड़कियों की सहायता के लिए कई अच्छे एप लॉन्च किए गए हैं। पुलिस ऐसे एप क्यों नहीं लॉन्च करती। इस पर एसपी क्राइम ने कहा कि पुलिस भी अपनी कई सेवाएं ऑनलाइन कर रही है। कई एप लॉन्च होने वाले हैं। उस पर रिसर्च चल रही है।
विज्ञापन

6 of 12
पूजा यादव - फोटो : amar ujala
अपराध के खिलाफ कार्रवाई में लगता है समय
पूजा यादव ने पूछा कि किसी भी अपराध के खिलाफ कार्रवाई के निपटारे में इतना समय क्यों लगता है। इससे तो अपराध बढ़ते ही जा रहे हैं। जवाब में उन्होंने कहा कि पुलिस तो अपना काम सही समय में कर देती है बाद में न्यायिक प्रक्रिया में समय लगता है। सच पर अटल रहें न्याय जरूर मिलेगा।
विज्ञापन

7 of 12
अनुष्का - फोटो : amar ujala
पुलिस ने नहीं की मदद
अनुष्का ने कहा कि कुछ दिन पहले सुबह एक बुलेरो सवार ने 11 वर्षीय बच्चे को टक्कर मार दी। बगल में ही पुलिस थी, लेकिन उन्होंने मदद नहीं की। इस पर एसपी क्राइम ने कहा कि पुलिसकर्मियों ने गलत किया। उनकी शिकायत कर सकते थे। डायल 100 पर फोन कर तुरंत मदद दे सकते हैं।

8 of 12
कीर्ति - फोटो : amar ujala
पहुंच वालों पर कार्रवाई से डरती है पुलिस
कीर्ति मिश्रा ने कहा कि अक्सर देखा जाता है पुलिस आम आदमी पर जल्द कार्रवाई कर देती है, लेकिन पहुंच वाले लोगों पर कार्रवाई करने से वह डरती है। जवाब में उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं है। बड़े से बड़े अधिकारी व नेता जेल जा चुके हैं। पुलिस सब पर समान कार्रवाई करती है।
 

9 of 12
साक्षी - फोटो : amar ujala
हम किस तरह से दूसरों की मदद कर सकते हैं
साक्षी ने एसपी क्राइम से पूछा कि यदि कोई दहेज प्रथा या फिर अन्य कारणों से पीड़ित है तो हम उसकी कैसे मदद कर सकते हैं। जवाब में उन्होंने कहा कि संबंधित थाने पर शिकायत कर उनकी मदद की जा सकती है। संबंधित थाने का फोन नंबर आपको पता होना चाहिए। डायल 100 व 1090 सेवा भी आपके लिए है।

10 of 12
अंकिता तिवारी - फोटो : amar ujala
क्या कारण है कि घटनाएं बढ़ रही हैं
अंकिता तिवारी ने पूछा कि जब अपराध को रोकने के लिए इतनी व्यवस्था है तो क्या है कारण है कि घटनाएं बढ़ रही हैं। इस पर एसपी क्राइम ने कहा कि अब लोग खासकर महिलाएं जागरूक हो रही हैं। वे अपने खिलाफ हो रही घटनाओं की शिकायत कर रही हैं। ऐसा नहीं है कि घटनाएं बढ़ रही हैं, बल्कि अब यह घटनाएं छिप नहीं रहीं सामने आ रही हैं।

11 of 12
अंजना - फोटो : amar ujala
एंटी रोमियो का अभियान ठंडा क्यों पड़ गया
अंजना ने सवाल किया जब एंटी रोमियो दल का गठन किया गया था तो काफी तेजी से अभियान चला, अब वह ठंडा क्यों पड़ गया। जवाब में उन्होंने कहा कि वयस्क लोगों को केवल रोक-टोक कर सकते हैं। बिना किसी शिकायत व अपराध के कार्रवाई नहीं कर सकते। दल अभी भी अपना काम करती है।
विज्ञापन

12 of 12
डॉ सृष्टि श्रीवास्तव - फोटो : amar ujala
खुद को न समझें कमजोर
लड़कियों को इस मानसिकता से बाहर निकलना होगा कि वे लड़की हैं और कमजोर हैं। सोच बदलनी होगी। लड़कियां सब कुछ कर सकती हैं। बस दृढ़ इच्छाशक्ति से आगे बढ़ती रहीं। लड़कियों को मानसिक रूप से मजबूत होने की जरूरत है। शिक्षा के बल पर वह अपना भविष्य तय कर सकती हैं। - डॉ. सृष्टि श्रीवास्तव, प्राचार्या, नवयुग कन्या महाविद्यालय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें