भोपाल एनकाउटर के खिलाफ लखनऊ में धरना दे रहे एक प्रदर्शनकारी को पुलिस ने इतना पीटा कि वह बेसुध हो गया। उसका बचाव करने पहुंचे साथी की भी पुलिस ने पिटाई कर दी। घटना से गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की और आरोपी पुलिसवालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है।
विज्ञापन
2 of 5
लखनऊ में प्रदर्शन
- फोटो : amar ujala
जानकारी के मुताबिक भोपाल में हुए एनकाउंटर की जांच के लिए रिहाई मंच के लोग लखनऊ में गांधी प्रतिमा पर प्रदर्शन कर रहे थे। इसी बीच हजरतगंज थाने से सब इंस्पेक्टर ओंकारनाथ और विजय कुमार पहुंचे।
विज्ञापन
3 of 5
लखनऊ में प्रदर्शन
पुलिसवालों ने प्रदर्शनकारियों से बैनर हटाने को कहा। प्रदर्शन कर रहे राजीव यादव ने ऐसा करने से मना किया तो पुलिस से कहासुनी शुरू हो गई। गुस्से में पुलिसवालों ने उसे पीटना शुरू कर दिया। इसी बीच शकील कुरैशी ने पुलिस को पीटने से रोका तो पुलिस ने उसकी भी पिटाई शुरू कर दी।
4 of 5
लखनऊ में प्रदर्शन
- फोटो : amar ujala
रिहाई मंच के कार्यकर्ताओं के मुताबिक पुलिस ने इन लोगों को बुरी तरह पीटा और घसीटते हुए ले गए। आरोप है कि पुलिस ने थाने में ले जाकर राजीव को इतना पीटा कि वह बेहोश हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही कई संगठन वहां इकट्ठे हो गए और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की।