फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लेन को रस्सी से खींचकर रनवे से हटाया गया, उड़ान भरते वक्त निकल गया था पहिया, तस्वीरें

Thu, 28 Dec 2017 08:13 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 8
लखनऊ एयरपोर्ट पर उड़ान भरते वक्त विमान का पहिया निकल जाने के बाद रनवे ठप हो गया। जिसके बाद विमान को रस्सी से खींचकर रनवे से हटाया गया। इस दौरान करीब पांच घंटे रनवे ठप पड़ा रहा। जिसके कारण कई उड़ानों में देरी हुई। विमान में 298 यात्री थे। सभी सकुशल हैं। उड़ानों में देरी होने से नाराज यात्रियों ने एयरपोट पर हंगामा किया।
विज्ञापन

2 of 8
दरअसल, सऊदी अरबिया एयरलाइंस का विमान (एसवी-895) बुधवार शाम करीब 5:20 बजे अमौसी एयरपोर्ट से क्रू मेम्बर सहित 298 यात्री लेकर रियाद के लिए उड़ान भरने जा रहा था। तभी एयरपोर्ट रनवे पर पहुंचते ही विमान के अगले पहिए में अचानक तकनीकी खराबी आ गई और पहिया निकल गया। पायलट को जानकारी होते ही उसने आनन-फानन इमरजेन्सी ब्रेक लगाकर विमान को रनवे पर ही रोक लिया। तब से विमान रनवे पर ही था।
विज्ञापन

3 of 8
पायलट ने बाद में विमान को रनवे से हटाकर टैक्सी वे पर लाने की कोशिश की, लेकिन विमान आगे पीछे नहीं हो सका। तुरंत घटना की सूचना एयरपोर्ट अधिकारियों को दी गई। जानकारी मिलते ही एयरपोर्ट अधिकारियों के हाथ पांव फूल गए और हड़कंप मच गया। बाद में इंजीनियरो की टीम बुलाई गई, लेकिन काफी मेहनत के बाद भी वह खराबी दूर नहीं कर सके।

4 of 8
रनवे पर विमान खराब होने से दिल्ली, मुम्बई सहित अन्य स्थानों से पहुंचे कई विमान अमौसी एयरपोर्ट पर नहीं उतर सके, बल्कि उन्हे एअरपोर्ट के ऊपर चक्कर लगाकर वापस लौटना पड़ा। वही अमौसी एयरपोर्ट से उड़ान भरने के लिए तैयार इन्डिगो, विस्तारा सहित कई अन्य विमान यहां से उड़ान नहीं भर सके और एयरपोर्ट पर ही खड़े रहे।
विज्ञापन

5 of 8
विमान का एक पहिया निकल गया था।
विज्ञापन

6 of 8
अन्य उड़ानें लेट हो जाने से यात्री परेशान दिखे।
विज्ञापन

7 of 8
एयरपोर्ट पर इंतजार करते यात्री।
विज्ञापन

8 of 8
एयरपोर्ट अथॉरिटी ने भरोसा दिलाया कि सभी यात्री सुरक्षित हैं, तब जाकर लोग शांत हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें