नालों पर अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम का बुलडोजर बुधवार को कैसरबाग समेत कई इलाकों में चला। जिसमें कई इलाकों में रह रहे गरीबों के आशियाने उजाड़ दिए गए।
विज्ञापन
तस्वीरें: भर आया दिल जब उजाड़े जाने लगे आशियाने
2 of 10
कार्रवाई को पहुंची टीम को जबर्दस्त विरोध का सामना करना पड़ा। आशियाना और दुकानें टूटती देख लोग बिलखते हुए सड़क पर उतर आए। हालात बिगड़ते देख नगर निगम दस्ते को मदद के लिए पुलिस बुलानी पड़ी।
विज्ञापन
तस्वीरें: भर आया दिल जब उजाड़े जाने लगे आशियाने
3 of 10
जोन-1 की टीम ने कैसरबाग बस स्टेंड नाला और ख्यालीगंज नाले पर से अतिक्रमण हटाने को अभियान चलाया।
तस्वीरें: भर आया दिल जब उजाड़े जाने लगे आशियाने
4 of 10
यहां लोगों ने नाले पर ही पक्की दुकान, बुटीक, बाउंड्रीवाल या बाथरूम बना रखे थे।
विज्ञापन
तस्वीरें: भर आया दिल जब उजाड़े जाने लगे आशियाने
5 of 10
जोनल अधिकारी अशोक सिंह और नगर अभियंता बीएल गुप्ता की मौजूदगी में हुई कार्रवाई में यहां संजय सोनकर, मुन्ना मास्टर, भैयाजी, इरफान, नरौली हाउस, हिमांशु मिर्जा, स्वर्णारानी, उमेश चंद मिश्रा, कमल मेहरोत्रा, मुन्नीराज सिंह, फारूख हाशमी, इकबाल, गौरीशंकर, उस्मान के निर्माण तोड़े गए।
विज्ञापन
तस्वीरें: भर आया दिल जब उजाड़े जाने लगे आशियाने
6 of 10
टीम ने इसके बाद राणाप्रताप मार्ग स्थित चिरैया झील के पास दो निर्माण और लक्ष्मण मेला बंधा पर एक निर्माण और तुड़वाया। (विरोध करते लोग)
विज्ञापन
तस्वीरें: भर आया दिल जब उजाड़े जाने लगे आशियाने
7 of 10
वहीं दूसरी ओर ऐशबाग में ईदगाह से लेकर हैदरगंज चौराहे तक नाली और नालों के ऊपर बने अतिक्रमण हटवाए गए। (जब झोपड़ी टूटी तो इनके आंसू छलछला उठे।)
तस्वीरें: भर आया दिल जब उजाड़े जाने लगे आशियाने
8 of 10
नगर निगम की टीम ने बुधवार को अभियान चलाकर आलमबाग चौराहा से हज हाउस तक अवैध विज्ञापन हटवाए गए। यह कार्रवाई दरोगाखेड़ा में भी चली। (लोगों ने विरोध कर अभियान रोकने की कोशिश की।)
तस्वीरें: भर आया दिल जब उजाड़े जाने लगे आशियाने
9 of 10
आईटीआई का भी निर्माण ढहाया जोन-3 की नाले पर अवैध अतिक्रमण की कार्रवाई में सरकारी संस्थान आईटीआई का ही निर्माण तोड़ना पड़ा। आईटीआई ने नाली के ऊपर ही अपना स्लैब और बाउंड्री बना रखी थी। (विरोध करते लोग।)