नजर प्रोजेक्ट : साइबर अपराधियों पर कसेगा शिकंजा
फेसबुक, व्हाट्स एप व अन्य सोशल साइट्स पर महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम के लिए ‘नजर’ प्रोजेक्ट तैयार किया गया है। साइबर क्राइम सेल की खास टीम आपत्तिजनक फोटो, संदेश व अन्य बातें सोशल साइट्स पर अपलोड करने वालों को चिह्नित करके धरपकड़ करेगी।