फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झमाझम बारिश के बीच शिव के श्रृंगार को उमड़ा भक्तों का सैलाब, देखें तस्वीरें

Tue, 31 Jul 2018 04:54 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 16
मंदिरों में लोगों की भीड़ - फोटो : amarujala
झमाझम बारिश के बीच हर हर महादेव और बोल बम.. के जयघोष से लक्ष्मणनगरी शिवमय हो गई। सुबह इंद्रदेव ने बाबा का अभिषेक शुरू किया तो भक्तों का सैलाब भी शिवालयों में उमड़ पड़ा 
विज्ञापन

2 of 16
शिव मंदिर - फोटो : amarujala
 सावन के पहले सोमवार को शहर के तमाम शिवालयों में भोर की आरती के बाद कपाट खुले तो रुद्राभिषेक को भक्तों की कतारें लग गईं।
विज्ञापन

3 of 16
शिवमंदिर - फोटो : amarujala
हाथों में गंगाजल, पूजन सामग्री लिए तड़के से शिवालयों में जुटे तो दोपहर तक मेला सा लगा रहा।

4 of 16
शिवमंदिर - फोटो : amarujala
घंटे-घड़ियालों की गूंज के बीच भोले के भक्तों ने अभिषेक, श्रृंगार कर शिव चालीसा का पाठ किया। शिवमंदिरों में दिन भर सैकड़ों लीटर दूध और पंचगव्य भक्तों ने पार्वतीपति महादेव का रुद्राभिषेक हुआ। 
 
विज्ञापन

5 of 16
शिवमंदिर - फोटो : amarujala
मंदिरों के आसपास फूलों, प्रसादी की दुकानों पर मेले की रौनक रही। सुहाने मौसम में शाम को नगर के तमाम शिव मंदिर में सावन के बजते गीतों-भजनों के बीच शिवभक्तों ने शिवार्चन किया। रात को मंदिरों में महाआरती के बाद भव्य श्रृंगार और रोशनी से शिवालय जगमगा उठे।
विज्ञापन

6 of 16
शिवमंदिर - फोटो : amarujala
इंद्रानगर के भूतनाथ मंदिर, कृष्णानगर के सैसेवीर मंदिर, सिद्धेश्वर महादेव मंदिर समेत महानगर, अलीगंज, डंडइया, डालीगंज  गोमती नगर के तमाम शिवमंदिरों में भोले बाबा के अभिषेक को भक्तों का सैलाब उमड़ा।
विज्ञापन

7 of 16
शिवमंदिर - फोटो : amarujala
इसके अलावा राजधानी से सटे कस्बों बीकेटी, इंटौजा, गोसाईगंज, मोहनलालगंज, काकोरी, माल, मलिहाबाद, बंथरा, सरोजनीनगर, गोसाईगंज, निगोहां, चिनहट के प्राचीन मंदिरों में भी सुबह से शाम तक शिर्वाचन को भक्त उमड़े। 

8 of 16
शिवमंदिर - फोटो : amarujala
प्राचीन शिवालय मनकामेश्वर महादेव मंदिर में भोर की आरती से पहले बाबा की पूजा अभिषेक का दौरा शुरू हुआ। रात एक बजे से ही कतारों में लगे भक्तों ने रिमझिम फुहारों में भीगते हुये बाबा को जलाभिषेक किया। मंदिर समिति  की ओर से 108 लीटर गोमा जल से अभिषेक के बाद भस्म श्रृंगार किया गया।

9 of 16
शिव मंदिर - फोटो : amarujala
मंदिर को मौसमी फूलों से सजाया गया। सुबह भक्तों की जबरदस्त भीड़ रही। भोर से दोपहर तक बाबा का सैकड़ों लीटर दूध-दही से अभिषेक हुआ, जिसे एकत्र किया गया।

10 of 16
शिवमंदिर - फोटो : amarujala
भक्तों को गंगाजल वितरण समिति की ओर से निःशुल्क गंगाजल की शीशियां बांटी गईं। महाआरती ऑनलाइन भी देखी गई।

11 of 16
शिवमंदिर - फोटो : amarujala
राजेंद्रनगर स्थित महाकाल मंदिर में भी भक्तों ने सुबह से ही बाबा का अभिषेक कर उनकी अराधना की। दर्शनों की शुरुआत बाबा को उज्जैन के महाकाल की तर्ज पर विशेष भस्म आरती से हुई। दिन भर रुद्राभिषेक और श्रृंगार के दौर चले। शाम को मंगल शयन आरती हुई। सदर स्थित द्वादश ज्योतिर्लिंग मंदिर में सुबह 12 जोड़ों ने सामूहिक रुद्राभिषेक किया।

12 of 16
शिव मंदिर - फोटो : amarujala
 शाम को सजावट ने मन मोहा। मंत्री महेंद्र सिंह भी भोले की अराधना को पहुंचे। चौपटिया के छोटा-बड़ा शिवाला में भी दिन भर शिवार्चन को भक्त उमड़े। शाम को बड़े शिवाले की आरती का जयकारा दूर तक गूंजा।

13 of 16
शिव मंदिर - फोटो : amarujala
ठाकुरगंज स्थित कल्याण गिरि मंदिर में मुख्य शिवालय समेत अन्य शिवालय भी भक्तों से खचाखच भरे रहे। जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक के बाद महंत की मौजूदगी में बाबा की महाआरती हुई। रात को पूरे मंदिर परिसर का फूलों की लड़ियों से सजाया गया।वहीं चौक स्थित कोनेश्वर मंदिर में भोर से देर शाम तक बाबा की पूजा अर्चना का दौर चला। 
 

14 of 16
शिव मंदिर - फोटो : amarujala
शाम को मंदिर के मुख्य शिवालय को पुष्पों से सजाया गया और ब्राह्मणों के दल ने भोले का गुणगान किया।

15 of 16
शिव मंदिर - फोटो : amarujala
 महाकालेश्वर मंदिर, ठाकुरगंज में बाबा का भव्य श्रृंगार हुआ। पूरे मंदिर को बिजली की झालरों से सजाया गया। संयोजिका सुमन मिश्रा ने बताया कि दिन भर पूजन के बाद शाम को शिव दरबार व माँ पूर्वी देवी के भवन को 151 दीपों से सजाया गया। भजन संध्या महिला मंडली ने भोले के भजन से मंत्रमुग्ध किया। सीमा चतुर्वेदी, शिखा सोनकर केदल ने तमाम भजन सुनाये। आरती के बाद रात को भोग बंटा।
विज्ञापन

16 of 16
शिव मंदिर - फोटो : amarujala
बड़े मंगल की तर्ज पर सावन के सोमवार पर भी शहर में भंडारे की नई परंपरा देखने को मिली। मनकामेश्वर मंदिर के पास बंधे की छलान के पास सुबह से शाम तक भक्तों की ओर से छोला, पुलाव, सब्जी-पूरी का भंडारा बंटा। वहीं स्वास्थ्य भवन स्थित स्वप्नेश्वर महादेव मंदिर में भी भक्तों ने दिन भर भंडारा बांटा। ट्रांसगोमती और कानपुर रोड पर कुछ शिवमंदिरों के बाहर भंडारे दिखे। उधर, बुद्धेश्वर महादेव मंदिर पर बुधवार को लगने वाले मेले पूजन की चल रही तैयारियां बारिश के चलते मेला स्थल पर जल भराव से चरमरा गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें