लखनऊ के छावनी स्थित रेसकोर्स में चल रहे ‘अपनी सेना को जानें’ मेले में दूसरे दिन बुधवार को भी दर्शकों की भीड़ रही। सेना मेडिकल कोर की ट्रेनिंग बटालियन के जवानों ने लुंगी डांस जैसे गानों पर जब प्रस्तुति दी तो दर्शकों ने तालियों से उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
2 of 8
सेना मेला
- फोटो : अमर उजाला
वहीं जवानों ने हैरतअंगेज कारनामों व दक्षिण भारत के पारंपरिक नृत्यों पर प्रस्तुतियां देकर आयोजन को यादगार बनाया।
विज्ञापन
3 of 8
सेना मेला
- फोटो : अमर उजाला
सेना दिवस केउपलक्ष्य में मध्य कमान मुख्यालय की ओर से छावनी के रेसकोर्स ग्राउंड पर मंगलवार को ‘अपनी सेना को जानें’ कार्यक्रम का दो दिवसीय आयोजन किया गया था।
4 of 8
सेना मेला
- फोटो : अमर उजाला
यहां सेना के अत्याधुनिक उपकरणों व हथियारों का भी प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन
5 of 8
सेना मेला
- फोटो : अमर उजाला
मेले में पहुंचे दर्शकों ने बुधवार को भी सैन्य उपकरणों केबाबत जानकारियां हासिल कीं और उनके साथ सेल्फी व फोटोग्राफ लिए।
विज्ञापन
6 of 8
सेना मेला
- फोटो : अमर उजाला
वहीं दूसरे दिन बड़ी संख्या में एनसीसी कैडेटों के अतिरिक्त स्कूली बच्चे भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
7 of 8
सेना मेला
- फोटो : अमर उजाला
सेना की 11 गोरखा राइफल्स रेजीमेंट के जवानों ने खुकरी डांस कर दर्शकों के सामने मार्शल आर्ट का शानदार व अंगुलियां मुंह में दबा लेने पर मजबूर कर देने वाली प्रस्तुति दी।
वहीं सेना मेडिकल कोर के शिविर में बच्चों ने इमरजेंसी में प्राथमिक उपचार देने और अच्छी सेहत के बारे में जरूरी जानकारियां हासिल की। बच्चे बंकर व टेंट में भी गए।