फिक्की फ्लो की ओर से बुधवार को गोमतीनगर स्थित एक होटल में एक अनोखा फैशन शो आयोजित किया गया। शो का उद्देश्य एक मंच पर महिलाओं के दो समूहों को सशक्त बनाने का प्रयास रहा।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 7
- फोटो : अमर उजाला
एक तरफ जहां फिक्की फ्लो की सदस्यों को मंच प्रदान किया गया तो दूसरी ओर सुनने में अक्षम महिलाओं को बतौर मॉडल पेेश कर उनकी हौसलाअफजाई की गई। कार्यक्रम में प्रमुख सचिव नवनीत सहगल बतौर मुख्य अतिथि मौजूद थे।
विज्ञापन
3 of 7
- फोटो : अमर उजाला
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में ‘बॉलीवुड-हॉलीवुड’ थीम पर आयोजित फैशन फिएस्टा में फ्लो के सदस्यों को इनहाउस डिजाइनरों द्वारा तैयार परिधान और आभूषणों को प्रदर्शित करने को प्रेरित किया गया।
4 of 7
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, डेफ विमेन वेलफेयर एसोसिएशन की खूबसूरत महिला सदस्यों को डिजाइनरों द्वारा तैयार परिधानों में मंच पर उतारा गया।
विज्ञापन
5 of 7
- फोटो : अमर उजाला
साथ में मंच पर उतरीं फिक्की फ्लो की लखनऊ चैप्टर की अध्यक्ष माधुरी हलवासिया, पूजा गर्ग, आरुषी टंडन, दीप्ति गर्ग, सिमू घी, देवांशी सेठ।
विज्ञापन
6 of 7
- फोटो : अमर उजाला
शो में रिसॉर्ट वियर की दुनिया का जाना-माना नाम शिवम और नरेश भी महिलाओं का हौसला बढ़ाने पहुंचे।