एक कथित टेप में सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव की धमकी के बाद सूबे के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर मुलायम सिंह के खिलाफ लखनऊ के थाने में एफआईआर कराने पहुंचे। तस्वीरों में देखिए कि वहां पर क्या कुछ हुआ।
विज्ञापन
मुलायम के खिलाफ FIR न लिखने पर दी धरने पर बैठ जाने की धमकी
2 of 6
इस टेप के आने के बाद अमिताभ ठाकुर की पत्नी नूतन ठाकुर ने कहा कि उनके परिवार को जान का खतरा है। इसी आधार पर अमिताभ ठाकुर हजरतगंज कोतवाली में एफआईआर लिखवाने पहुंचे।
विज्ञापन
मुलायम के खिलाफ FIR न लिखने पर दी धरने पर बैठ जाने की धमकी
3 of 6
मीडिया को इस बात की पहले से ही जानकारी थी कि अमिताभ ठाकुर वहां कब पहुंच रहे हैं। उनके पहुंचने से पहले ही मीडिया का वहां जमघट लग गया। पुलिस को अनुराग के आने से पहले ही पता लग गया कि अनुराग आ रहे हैं।
मुलायम के खिलाफ FIR न लिखने पर दी धरने पर बैठ जाने की धमकी
4 of 6
अमिताभ ठाकुर थाने पहुंचे और उन्होंने घर से लिखकर लाई एक तहरीर उपलब्ध मुंशी के सामने पेश की। मुंशी ने उसे लेने से मना कर दिया। खुद पुलिस अधिकारी अनुराग ने नियमों का हवाला देते हुए उसे दर्ज करने की बात कही।
विज्ञापन
मुलायम के खिलाफ FIR न लिखने पर दी धरने पर बैठ जाने की धमकी
5 of 6
मुंशी ने कहा वह उनकी एफआईआर नहीं लिख पाएंगे। कोतवाल के आने के बाद वह उनसे बात करें। कुछ ही देर में कोतवाल विजयमल यादव वहां पहुंचते हैं। अमिताभ ठाकुर उनसे इस तहरीर को दर्ज करने की मांग करते हैं। कोतवाल का तर्क था कि उन्हें नहीं पता कि जब उनके पास यह कथित धमकी भरा फोन आया उस समय वह थे कहां।
मुलायम के खिलाफ FIR न लिखने पर दी धरने पर बैठ जाने की धमकी
6 of 6
इस पर अमिताभ ठाकुर ने कहा कि यदि उनकी तहरीर नहीं ले जाती है तो वह यही पर धरने पर बैठ जाएंगे। बाद में उनकी तहरीर यह कहते हुए ले ली कि वह मामले को दर्ज तभी करेंगे जब यह साफ हो जाएगा कि मामला उनके कोतवाली क्षेत्र में आता है या नहीं।