यूपी में बीते कई दिनों से लगातार हो रही बारिश से शहरों में जलभराव हो गया है। हर तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा है। लखनऊ में घर, दुकान, सड़क, शोरूम हर तरफ जलभराव हो गया है।
रुक-रुककर कभी तेज तो कभी धीमी बारिश हो रही है। लोग हलकान हो गए हैं। मौसम विभाग का कहना है कि कल भी मौसम ऐसा ही बना रह सकता है।
प्रदेश के कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। लाखों लोग प्रभावित हो रहे हैं। अवध के जिलों बहराइच, श्रावस्ती और अयोध्या में नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है। प्रशासन लगातार सक्रिय है। लोगों की मदद की जा रही है।
लगातार वर्षा को देखते हुए कई जिलों में स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है।