फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झटके से पटरी से उतर गई शहीद एक्सप्रेस, नींद में थे यात्री, बोगियों को ट्रैक पर लाने की कोशिशें जारी, तस्वीरें

Mon, 18 Jan 2021 02:42 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 7
- फोटो : amar ujala
सोमवार की सुबह अमृतसर से जयनगर जाने वाली शहीद एक्सप्रेस चारबाग रेलवे स्टेशन से कुछ दूरी पर पटरी से उतर गई जिससे हड़कंप मच गया। ट्रेन की थर्ड एसी की बोगी संख्या बी1 व डी5 डिरेल हो गईं। इन दोनों बोगियों में क्रमश: 52 व 77 यात्री सवार थे। हादसे की जानकारी पर रेलवे प्रशासन मौके पर पहुंचा और राहत व बचाव कार्य शुरू किया।
विज्ञापन

2 of 7
- फोटो : amar ujala
घटना सोमवार सुबह 7:45 बजे की है। अमृतसर से जयनगर जाने वाली ट्रेन संख्या 14674 शहीद एक्सप्रेस चारबाग रेलवे स्टेशन पहुंची। यहां कुछ यात्री उतरे और जयनगर जाने के लिए कुछ यात्री ट्रेन पर सवार हुए। स्टेशन से निकलकर कुछ दूर चलते ही खम्मन पीर की मजार के पास ट्रेन की दो बोगियां पटरी से उतर गईं।

विज्ञापन

3 of 7
- फोटो : amar ujala
ट्रेन के झटके से रुक जाने की वजह से सो रहे यात्रियों की नींद टूट गई और वह घबरा गए। आनन-फानन कंट्रोल रूम के जरिए रेलवे प्रशासन को सूचना मिली की दो बोगियां पटरी से उतर गई हैं, जिसके बाद रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंचे।

4 of 7
शहीद एक्सप्रेस - फोटो : amar ujala
हालांकि, यात्रियों को कोई चोट नहीं आई है। ट्रेन की स्पीड कम थी इस वजह से बड़ा हादसा होने से बच गया। वहीं दूसरी तरफ ट्रेन के डिरेलमेंट को लेकर आला अधिकारियों की टीम भी मौके पर पहुंची और बोगियों को पटरी पर लाने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन

5 of 7
- फोटो : amar ujala
उत्तर रेलवे प्रशासन से जुड़े सूत्रों ने बताया कि हादसे की वजह प्रथम दृष्टया यह सामने आ रही है कि ट्रेन को गलत ट्रक पर ले जाने की वजह से डिब्बे पटरी से उतरे।
विज्ञापन

6 of 7
शहीद एक्सप्रेस - फोटो : amar ujala
ट्रेन को दाईं ट्रैक पर आना था, जबकि उसे बाईं ओर वाले ट्रैक पर ले जाया गया, जिसकी वजह से डिरेलमेंट हुआ हालांकि हादसे की असली वजह जांच के बाद ही सामने आएगी, जिसके लिए समिति गठित करने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
- फोटो : amar ujala
बोगियों को पटरी पर लाने की कवायद। (एक दृश्य।)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें