फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pran Pratishtha: अपने भव्य मंदिर में माता सीता संग विराजे राजाराम, यहां कीजिए अद्भुत छवि के दर्शन, तस्वीरें

Thu, 05 Jun 2025 07:23 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

रामनगरी के इतिहास में एक और स्वर्णिम अध्याय उस समय जुड़ गया, जब बृहस्पतिवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने भव्य मंदिर में राजा राम की प्राण प्रतिष्ठा की। इसी के साथ ही राजा राम अपने भव्य मंदिर में विराजमान हो गए। देखें तस्वीरें: 
विज्ञापन
1 of 9
- फोटो : amar ujala
रामनगरी के इतिहास में एक और स्वर्णिम अध्याय उस समय जुड़ गया, जब बृहस्पतिवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने भव्य मंदिर में राजा राम की प्राण प्रतिष्ठा की। सभी दिशाओं से वैदिक मंत्रों की ध्वनि गूंज रही थी। ब्रह्ममुहूर्त से ही मंदिर प्रांगण में पंडितों, आचार्यों और संतों का समवेत स्वर, शंखध्वनि और हवन की महक ने एक आध्यात्मिक वातावरण रच दिया था।

इसी के साथ ही राजा राम अपने भव्य मंदिर में विराजमान हो गए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति ने इस गरिमामयी क्षण को और भी दिव्य बना दिया। 

विज्ञापन

2 of 9
- फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री ने सभी देव विग्रहों का अभिषेक किया। इसके बाद राम दरबार की मूर्ति से आवरण हटाया गया।
विज्ञापन

3 of 9
- फोटो : amar ujala
राजा राम का आभूषणों से भव्य श्रृंगार किया गया। इस दौरान अयोध्या के 19 संत धर्माचार्य भी मौजूद रहे। 

4 of 9
- फोटो : amar ujala
इसके अलावा ट्रस्ट, संघ व विहिप के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। इससे पहले सीएम ने हनुमानगढ़ी में भी दर्शन पूजन किया।
विज्ञापन

5 of 9
- फोटो : amar ujala
अयोध्या के राम दरबार का एक भव्य दृश्य।
विज्ञापन

6 of 9
- फोटो : amar ujala
राम दरबार का एक दृश्य। 
विज्ञापन

7 of 9
- फोटो : amar ujala
प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम पूरी तरह सम्पन्न हो गया।

8 of 9
- फोटो : amar ujala
राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष के अनुसार जल्द ही राम मंदिर का निर्माण कार्य भी पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन

9 of 9
- फोटो : amar ujala
कार्यक्रम पूरा होने के बाद सीएम योगी ने प्रणाम किया और रवाना हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें