फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sangmam: अमर उजाला के 'संगमम' में बिखरे अलग-अलग राज्यों की संस्कृति व पकवानों के रंग, देखें तस्वीरें

Sat, 24 Dec 2022 04:34 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 10
संगमम - फोटो : amar ujala
अमर उजाला व संस्कृति विभाग के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम 'संगमम' में अलग-अलग राज्यों की संस्कृति व पकवानों से लोग रूबरू हुए।

लखनऊ के संगीत नाटक अकादमी में आयोजित इस दो दिवसीय कार्यक्रम में अलग-अलग राज्यों के कलाकारों ने अपनी मोहक प्रस्तुतियों से मन मोह लिया।

इसके साथ ही लोगों ने बेहद लजीज पकवानों का भी स्वाद लिया।

कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में पधारे उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया। इस मौके पर लखनऊ की मेयर संयुक्ता भाटिया सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

2 of 10
- फोटो : amar ujala
कार्यक्रम का शुभारंभ करने के बाद उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि यह एक अद्भुत कार्यक्रम है। यहां पर आने के बाद ऐसा लग रहा है कि मैंने सभी राज्यों का भ्रमण कर लिया है। यहां तमिलनाडु, उड़ीसा और असम सहित कई राज्यों की संस्कृतियों व कार्यक्रमों का प्रस्तुत किया है। यहां आना एक सुखद अनुभव रहा है।
विज्ञापन

3 of 10
- फोटो : amar ujala
अलग-अलग राज्यों से आए कलाकारों ने मनमोहक प्रस्तुति दी।

4 of 10
- फोटो : amar ujala
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि ऐसे आयोजन होते रहने चाहिए। इससे पता चलता है कि हमारी भारत माता ने अपने आंचल में कितनी सारी संस्कृतियों को समेट रखा है। हमें अपनी संस्कृति पर गर्व है।
विज्ञापन

5 of 10
- फोटो : amar ujala
आयोजन में अलग-अलग राज्यों के पकवानों के स्टॉल लगाए गए हैं।
विज्ञापन

6 of 10
- फोटो : amar ujala
कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि यहां आकर ऐसा लग रहा है जैसे मैंने आधे घंटे में ही अलग-अलग राज्यों का भ्रमण कर लिया। ऐसे कार्यक्रम हमें हमारी संस्कृति के बारे में बताते हैं। ऐसे आयोजन के लिए अमर उजाला परिवार को भी बधाई।
विज्ञापन

7 of 10
- फोटो : amar ujala
कार्यक्रम की प्रस्तुति देते कलाकार।

8 of 10
- फोटो : amar ujala
आयोजन में लगा पंजाबी फूड स्टॉल।

9 of 10
- फोटो : amar ujala
आयोजन में महाराष्ट्र की संस्कृति के साथ ही पकवानों की भी खुशबू बिखेरी गई।
विज्ञापन

10 of 10
- फोटो : amar ujala
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने खुद भी फूड स्टॉल पर जाकर अलग-अलग राज्यों के पकवानों की जानकारी ली।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें