फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: आते-जाते बादलों ने शहर को खूब भिगोया

Sat, 11 Jul 2015 02:45 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 9
मानसूनी गतिविधियों में उठापटक के चलते शुक्रवार को बादलों की आवाजाही के बीच राजधानी रुक रुक कर बौछारों में भीगती रही।

Trending Videos
विज्ञापन

तस्वीरें: आते-जाते बादलों ने शहर को खूब भिगोया

2 of 9
दोपहर में भले ही धूप ने उमस का अहसास कराया हो लेकिन शाम कर अचानक गरज-चमक कर आये बादलों ने तेज बौछारों से राहगीरों को तर बतर किया।

विज्ञापन

तस्वीरें: आते-जाते बादलों ने शहर को खूब भिगोया

3 of 9
उमस से मिली राहत के चलते देर रात तक हवा के झोंको संग आते जाते बादल शहरियों को रुक रुक कर भिगोते रहे।

तस्वीरें: आते-जाते बादलों ने शहर को खूब भिगोया

4 of 9
मौसम विज्ञानियों ने अगले दो-तीन दिनों में अभी बादलों की मौजूदगी के बीच रुक रुक कर बौछारें जारी रहने की बात कही है।
विज्ञापन

तस्वीरें: आते-जाते बादलों ने शहर को खूब भिगोया

5 of 9
सुबह बारिश-बूंदाबांदी के बीच दोपहर में बादलों के बीच से रह रहकर धूप निकलती रही। दिन का अधिकतम तापमान 33.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जबकि न्यूनतम पारा 26.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। दोनों ही सामान्य रहे। (राजधानी लखनऊ के हजरतगंज इलाके का एक दृश्य।)

विज्ञापन

तस्वीरें: आते-जाते बादलों ने शहर को खूब भिगोया

6 of 9
वायुमंडल में अधिकतम आर्द्रता स्तर 93 प्रतिशत हुआ दर्ज। सुबह और शाम को राजधानी के डालीबाग, गोमती से सटे इलाकों कैंट, कानपुर रोड इलाकों में बारिश ने उमस से राहत दिलाई।

विज्ञापन

तस्वीरें: आते-जाते बादलों ने शहर को खूब भिगोया

7 of 9
शाम को घरों को लौअ रहे लोग भीगे, जबकि कईयों ने खुद को रेनकोट से ढंका। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र पर शाम तक 6.6 मिमी. बारिश रिकार्ड हुई। जबकि देर रात तक राजधानी में उमड़ घुमड़ कर छाये बादलों के बीच बूंदाबांदी-फुहारों के पड़ने का सिलसिला जारी रहा।

तस्वीरें: आते-जाते बादलों ने शहर को खूब भिगोया

8 of 9
मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानियों के मुताबिक अगले दो-तीन दिनों में अभी बादलों की मौजूदगी के बीच बौछारें पड़ सकती हैं। राजधानी समेत आसपास के इलाकों में कुछेक स्थानों पर धीमी या तेज बौछारों के पड़ने की संभावना है। (बारिश व बदली के बीच मौसम का आनंद लेती युवतियां।)
विज्ञापन

तस्वीरें: आते-जाते बादलों ने शहर को खूब भिगोया

9 of 9
बादलों की आवाजाही लगी रहेगी और पारे के तेवर नरम हो सकते हैं। पारा सामान्य से कम दर्ज हो सकता है।(शहर के मरीन ड्राइव का एक दृश्य।)

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें