लखनऊ में मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। मंगलवार शाम को तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। जिसके बाद ठंड थोड़ा और बढ़ गई। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक हालात ऐसे ही बने रहेंगे। मंगलवार शाम करीब चार बजे से ही हवाएं चल रही थीं। शाम के समय का एक दृश्य। दिन में निकली धूप जरूर राहत दे रही है लेकिन रात में ठंड बढ़ जाती है।