प्रदर्शन में बुजुर्ग महिलाएं, बच्चे व दिव्यांग भी अपनी भागीदारी निभा रहे हैं। बच्चे कागज पर तिरंगा बनाकर अपनी भावनाएं प्रकट कर रहे हैं। प्रदर्शनकारी मुस्लिम महिलाओं का उत्साह बढ़ाने मोहल्ले की हिंदू महिलाएं भी मिलने आ रही हैं। उधर, गोमतीनगर में सोमवार रात से शुरू हुआ प्रदर्शन मंगलवार को भी जारी रहा।