फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

35 घंटे तक कर्फ्यू में रहेगा लखनऊ, रात आठ बजे से बंद हुए सारे रास्ते, ऐसे हैं शहर के हालात...

Sat, 17 Apr 2021 11:47 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 12
लखनऊ की तस्वीरें नाइट कर्फ्यू में। - फोटो : amar ujala
कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए लखनऊ में 35 घंटे का कर्फ्यू लगाया गया है जो कि सोमवार सुबह सात बजे तक जारी रहेगा। शनिवार रात आठ बजे से शहर के सारे मुख्य रास्ते पूरी तरह बंद कर दिए गए। सड़कों पर सन्नाटा छा गया। वहीं, जो लोग बाहर निकले उनकी सघन चेकिंग की गई।

कर्फ्यू शनिवार रात आठ बजे से सोमवार सुबह सात बजे तक रहेगा। इस दौरान सभी जिलों में अग्निशमन विभाग स्वच्छता व सफाई का विशेष अभियान चलाकर सैनिटाइजेशन व फॉगिंग करेगा। इस दौरान आवश्यक सेवाओं की छूट रहेगी।
विज्ञापन

2 of 12
- फोटो : amar ujala
लखनऊ के निशातगंज का इलाका। ये तस्वीर रात करीब नौ बजे की है।
विज्ञापन

3 of 12
पुरनिया चौराहा। - फोटो : amar ujala
दरअसल, कोरोना की पहली वेव का पूरी क्षमता से सामना करने वाले यूपी में अब हर रोज रिकॉर्ड तोड़ संक्रमित आ रहे हैं और लखनऊ इसका केंद्र बन गया है। (शहर का पुरनिया चौराहा जहां हर समय वाहनों का आना जाना लगा रहता है। रात आठ बजे के बाद शांत हो गया।)

4 of 12
- फोटो : amar ujala
शहर के सभी मुख्य मार्गों व चौराहों को बैरीकेडिंग कर रोक दिया गया है। 
विज्ञापन

5 of 12
लखनऊ कर्फ्यू - फोटो : amar ujala
बाहर निकलने वाले हर व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

6 of 12
- फोटो : amar ujala
बता दें कि शनिवार को भी प्रदेश में 27357 कोरोना के नए मामले सामने आए हैं। वहीं, 120 लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा, लखनऊ में 5913 नए संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन

7 of 12
- फोटो : amar ujala
लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन के पास का इलाका। यहां गिनती के वाहन ही नजर आ रहे हैं।

8 of 12
- फोटो : amar ujala
शहर के अस्पतालों में बेड की कमी हो गई है। मरीजों की संख्या इतनी अधिक है कि उन्हें भर्ती करना मुश्किल हो रहा है।

9 of 12
- फोटो : amar ujala
शहर का अवध चौराहा।

10 of 12
- फोटो : amar ujala
लखनऊ के महानगर चौराहे पर तैनात पुलिसकर्मी।

11 of 12
- फोटो : amar ujala
लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन का दृश्य।
विज्ञापन

12 of 12
- फोटो : amar ujala
शहर का ये इलाका हमेशा ही बेहद व्यस्त रहता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें