कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए लखनऊ में 35 घंटे का कर्फ्यू लगाया गया है जो कि सोमवार सुबह सात बजे तक जारी रहेगा। शनिवार रात आठ बजे से शहर के सारे मुख्य रास्ते पूरी तरह बंद कर दिए गए। सड़कों पर सन्नाटा छा गया। वहीं, जो लोग बाहर निकले उनकी सघन चेकिंग की गई।
कर्फ्यू शनिवार रात आठ बजे से सोमवार सुबह सात बजे तक रहेगा। इस दौरान सभी जिलों में अग्निशमन विभाग स्वच्छता व सफाई का विशेष अभियान चलाकर सैनिटाइजेशन व फॉगिंग करेगा। इस दौरान आवश्यक सेवाओं की छूट रहेगी।