टीचर्स डे एक दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशभर के कई स्कूलों के बच्चों से मुखातिब हुए। इसमें लखनऊ के बच्चे भी शामिल रहे।
विज्ञापन
तस्वीरों में देखिए लखनऊ के बच्चों के साथ मोदी का सीधा संवाद
2 of 24
टीचर्स डे एक दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशभर के कई स्कूलों के बच्चों से मुखातिब हुए। इसमें लखनऊ के बच्चे भी शामिल रहे। इस मौके पर मोदी ने बच्चों से मन की बात की। इस पूरे कार्यक्रम को देखिए तस्वीरों में।
विज्ञापन
तस्वीरों में देखिए लखनऊ के बच्चों के साथ मोदी का सीधा संवाद
3 of 24
राजधानी के केंद्रीय विद्यालय गोमती नगर और इंदिरानगर सेक्टर 14 के रानी लक्ष्मीबाई स्कूल में इस मौके पर सभी विद्यार्थियों का यह कार्यक्रम दिखाया गया।
तस्वीरों में देखिए लखनऊ के बच्चों के साथ मोदी का सीधा संवाद
4 of 24
यहां मोदी ने अपने जीवन से जुड़े अनुभव बच्चों से शेयर किए। प्रधानमंत्री ने कहा कि जीवन में गुरु का बहुत बड़ा स्थान होता है। हमें अपने जीवन में गुरु का सम्मान हर हाल में करना ही चाहिए। गुरु ही तय करता है कि छात्र का भविष्य कैसा होगा।
विज्ञापन
तस्वीरों में देखिए लखनऊ के बच्चों के साथ मोदी का सीधा संवाद
5 of 24
मोदी ने बच्चों से कहा कि देश के लिए काम करना है तो बड़े काम ही करना जरूरी नहीं, छोटे-छोटे योगदान जैसे बिजली बचाना, दूसरों की मदद करना भी किया जा सकता है।
विज्ञापन
तस्वीरों में देखिए लखनऊ के बच्चों के साथ मोदी का सीधा संवाद
6 of 24
मोदी ने कहा कि सफाई के लिए मिलकर काम करें, आपको देखकर बड़े सीखेंगे। राजनीति गंदी है, यह सोच बदलें। बड़ा नेता बनना है तो ऐसे समाज के लिए काम करें कि अपने क्षेत्र में लोगों के बीच पहचाने जाएं।
विज्ञापन
तस्वीरों में देखिए लखनऊ के बच्चों के साथ मोदी का सीधा संवाद
7 of 24
अपने भाषण में मोदी ने कहा कि जीवन में एक ही क्षेत्र के लिए खुद को न मानें, विभिन्न क्षेत्रों में पहुंच बनाएं। उन्होंने कहा कि असफलता से डरें नहीं, असफल होकर निराश हो गए तो सफलता कैसे मिलेगी?
तस्वीरों में देखिए लखनऊ के बच्चों के साथ मोदी का सीधा संवाद
8 of 24
इस मौके पर मोदी ने शिक्षकों को भी संदेश दिया। उन्होंने कहा कि हमेशा शिक्षक बनें। जैसे कलाम ने कहा था, शिक्षक कभी रिटायर नहीं होता।
तस्वीरों में देखिए लखनऊ के बच्चों के साथ मोदी का सीधा संवाद
9 of 24
उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को याद रखें, इसके लिए उनके करीब जाएं। जीवन में जिन विद्यार्थियों ने प्रेरित या प्रभावित किया उनके बारे में लिखें।
तस्वीरों में देखिए लखनऊ के बच्चों के साथ मोदी का सीधा संवाद
10 of 24
मोदी ने कहा कि देश को रोबोट नहीं चाहिए, कला में रुचि रखने वाले बच्चों को प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि आपकी बात बच्चे अक्षरश: मानते हैं, हमेशा इस बात का ध्यान व्यवहार में रखें।
तस्वीरों में देखिए लखनऊ के बच्चों के साथ मोदी का सीधा संवाद
11 of 24
अपने उदबोधन में प्रधानमंत्री ने बच्चों के अभिभावकों से भी अपील की। उन्होंने कहा कि बच्चों पर अपनी इच्छाएं न थोपें।
तस्वीरों में देखिए लखनऊ के बच्चों के साथ मोदी का सीधा संवाद
12 of 24
आप डॉक्टर नहीं बन पाए तो बच्चे को डॉक्टर बनाने की जिद न करें। बेटियों को खेलों में प्रेरित करें।
तस्वीरों में देखिए लखनऊ के बच्चों के साथ मोदी का सीधा संवाद
13 of 24
उन्होंने कहा कि अगर लड़कियां खेलों में जाती हैं तो मां की भूमिका सबसे बड़ी हो जाती है, उसे बिटिया को प्रेरित करना चाहिए। बच्चों को संवेदनशील बनाएं।
तस्वीरों में देखिए लखनऊ के बच्चों के साथ मोदी का सीधा संवाद
14 of 24
इस मौके पर बच्चों ने अमर उजाला के साथ मोदी की बातचीत के अनुभव शेयर किए। कक्षा 11 में पढ़ने वाले ओजस ने बताया कि उन्हें बच्चों के साथी पीएम की बातचीत देखकर अच्छा लगा।
तस्वीरों में देखिए लखनऊ के बच्चों के साथ मोदी का सीधा संवाद
15 of 24
अफान कहते हैं कि मोदी इतने बड़े व्यक्ति हैं लेकिन बच्चों के साथ वे बिलकुल खुलकर बात कर रहे थे। सृष्टि और सिमरन ने बताया कि सफाई का वे स्कूल में हमेशा ध्यान रखते आए हैं।
तस्वीरों में देखिए लखनऊ के बच्चों के साथ मोदी का सीधा संवाद
16 of 24
लेकिन अपनी क्लास को खुद ही साफ रखने की बात उन्हें आज समझ आई है। हर बच्चा अपनी अपनी क्लास की सफाई का ध्यान रखे तो पूरा स्कूल साफ हो जाएगा।
तस्वीरों में देखिए लखनऊ के बच्चों के साथ मोदी का सीधा संवाद
17 of 24
दिपाली और अंशिका पीएम मोदी की बातें सुनकर प्रेरित हुए और उन्होंने बताया कि वे भी पीएम से बात करने वाले बच्चों की तरह ही कुछ ऐसा करना चाहेंगी जिससे भविष्य में उन्हें भी यह मौका मिले।
तस्वीरों में देखिए लखनऊ के बच्चों के साथ मोदी का सीधा संवाद
18 of 24
आशुतोष व अतुलेश ने बताया कि पीएम ने जिस तरह युवा बच्चों को एनकरेज किया वह बहुत महत्वपूर्ण बात है। उनकी सराहना पाने वाले बच्चे उम्र भर यह बात याद रखेंगे। सौम्या बताती हैं कि उन्हें पीएम की हर फील्ड में बच्चों को जाने के लिए प्रेरित करने वाली बात सबसे अच्छी लगी।
तस्वीरों में देखिए लखनऊ के बच्चों के साथ मोदी का सीधा संवाद
19 of 24
पीएम द्वारा शिक्षकों को विद्यार्थियों को करीब से समझने को कहना नितेश और प्रवीण को सबसे ज्यादा पसंद आया। वे बताते हैं कि अगर शिक्षक बच्चोंं को समझने लगें तो पढऩा-पढ़ाना आसान हो जाए।
तस्वीरों में देखिए लखनऊ के बच्चों के साथ मोदी का सीधा संवाद
20 of 24
ललित ओर अभिजीत ने बताया कि किसी स्कूल की किसी भी क्लास के अधिकतर बच्चे शिक्षकों से बात तक करने में घबराते हैं, यह झिझक खत्म होनी चाहिए और इसके लिए शिक्षकों को ही पहल करनी होगी, वे सम्मानित हैं, लेकिन यह सम्मान नहीं, फ्रेंडली स्वभाव की वजह से आना चाहिए।
तस्वीरों में देखिए लखनऊ के बच्चों के साथ मोदी का सीधा संवाद
21 of 24
प्रधानमंत्री मोदी ने लखनऊ के दो स्कूलों के बच्चों से बात की। इसके पहले मोदी ने बच्चों को अपना दोस्त बताया।
तस्वीरों में देखिए लखनऊ के बच्चों के साथ मोदी का सीधा संवाद
22 of 24
गोमती नगर स्थित केंद्रीय विद्यालय और इंदिरा नगर स्थित आरएलबी स्कूल के बच्चों ने इस कार्यक्रम में टेली कांफ्रेंसिंग के जरिए मोदी से बात की।
तस्वीरों में देखिए लखनऊ के बच्चों के साथ मोदी का सीधा संवाद
23 of 24
यहां मोदी ने अपने जीवन से जुड़े अनुभव बच्चों से शेयर किए। प्रधानमंत्री ने कहा कि जीवन में गुरु का बहुत बड़ा स्थान होता है।