फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिस नॉर्थ इंडिया प्रिंसेस बनने के लिए पार किए तीन राउंड, तब उर्वशी रौतेला ने पहनाया ताज, तस्वीरें

Fri, 02 Mar 2018 07:33 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 10
लखनऊ में आयोजित सौंदर्य प्रतियोगिता में विजेता और रनअप बनने के लिए प्रतिभागियों को तीन राउंड में अपने हुनर दिखाने पड़े। जिसके बाद गुरूग्राम की सिद्घि सिद्घमुख को विजेता का ताज पहनाया गया। (तस्वीर में एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला के साथ बाएं से आकांक्षा, सिद्घि सिद्घमुख और साक्षी शिवानंद।)
विज्ञापन

2 of 10
पहला डांस राउंड रहा। इसमें 13 मिनट तक बजे 12 गानों पर एक-एक कर रैंप पर उतरीं प्रतिभागियों ने पसंदीदा गाने पर डांस से जजों को प्रभावित किया। पहला गाना न जाने कहां से आई है ये लड़की... दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी को नमन करता रहा।
विज्ञापन

3 of 10
 इसके बाद होटल हयात में रैंप पर दूसरे राउंड में एथनिक वियर में एक के बाद एक आती सुंदरियों ने कजरा मुहब्बत वाला अंखियों में ऐसा डाला.. पर डांस कर जजों का ध्यान खींचा।

4 of 10
तीसरे इवनिंग राउंड के बाद अंतिम छह में सिद्धि, प्रजोल, अनु, निधि, साक्षी और आकांक्षा ने जगह बनाई।
विज्ञापन

5 of 10
मिस नॉर्थ इंडिया प्रिंसेस - फोटो : amar ujala
विजेता को इनाम की बारिश
विजेता को डाबर और ‘अमर उजाला’ की ओर से 51-51 हजार रुपये का नकद इनाम दिया गया। फर्स्ट रनरअप को ‘अमर उजाला’ और डाबर की ओर से 25-25 हजार, सेकेंड रनरअप को 15-15 हजार का नकद पुरस्कार मिला। विजेताओं को रोशन तनेजा के एक्टिंग इंस्टीट्यूट में अभिनय सीखने का मौका भी मिलेगा।
विज्ञापन

6 of 10
जज पैनल में मौजूद स्वरा भास्कर व उर्वशी रौतेला।
विज्ञापन

7 of 10
ज्यूरी में ये रहे मौजूद: फिल्म निर्देशक विकास पांड्या, गायिका अनुपमा राग, गीतकार-लेखक मनोज मुंतसिर, मॉडल व अभिनेत्री उर्वशी रौतेला, मिस इंडिया वर्ल्ड-2016 प्रियदर्शिनी चटर्जी, अभिनेत्री स्वरा भास्कर, फैशन डिजाइनर अस्मां हुसैन, सोशलाइट कनक रेखा चौहान, ब्यूटी एक्सपर्ट भारती तनेजा।

8 of 10
कार्यक्रम में मौजूद सिंगर व कंपोजर अनुपमा राग। उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिता लड़कियों के लिए अवसर खोलती है। जिससे उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा।

9 of 10
वहीं, अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने कहा कि ‘अमर उजाला’ ने लड़कियों को अपनी खूबसूरती के साथ प्रतिभा निखारने का बेहतर मंच दिया है। ऐसे आयोजनों से रूढ़िवादी मानसिकता टूटती है और लड़कियों को भी सीखने को मिलता है। वहीं, दूसरी लड़कियों में भी अपने अंदर की छिपी प्रतिभा को निकालने की ललक बढ़ती है। उनके परिवार के लोग भी साथ देते हैं। आज जरूरत है कि लड़कियां-महिलाएं खुद के बारे में, अपनी खुशी के बारे में भी सोचें। उन्हें शर्म की बेड़ियां तोड़कर, निडर, बेबाक होकर आगे आना चाहिए। हमारी संस्कृति में लड़कों को ही ज्यादा मौका दिया जाता है और लड़कियों को जिम्मेदारी ही दी जाती है।
विज्ञापन

10 of 10
मॉडल व अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने कहा कि लड़कियों को खुद को ग्रूम करने के लिए ‘अमर उजाला’ ने जबरदस्त प्लेटफार्म दिया है। मैं खुद छोटे शहर से हूं और मेरा कहना है कि ऐसे शहरों की लड़कियां बड़ा मन रखें और आगे आएं। एक जज के रूप में मैं यूनिक पर्सनैलिटी को ही विजेता चुनूंगी। हालांकि प्रतिभागी जीतें या हारें, उन्हें यहां से बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। बस उन्हें यह सीखने का जज्बा आगे भी रखना होगा। ऐसे आयोजनों से लड़कियों को पर्दे के पीछे भी बहुत कुछ सीखने का अवसर मिलता है। लड़कियां मेरी आने वाली फिल्म ‘हेट स्टोरी- 4’ जरूर देखें। इसमें मैं ताशा के रूप में एक सुपर मॉडल के किरदार में हूं। लड़कियां इससे खुद को जोड़ पाएंगी और उन्हें आगे बढ़ने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें