फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PICs: चंद्रग्रहण के दौरान देखें चांद के अलग-अलग शेड्स, रोमांच के बीच पल-पल कैसे बदला रंग?

Thu, 01 Feb 2018 09:52 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,लखनऊ
विज्ञापन
1 of 8
करीब 174 साल के बाद हुई दुर्लभ खगोलीय घटना को लेकर राजधानी वासियों में जबरदस्त रोमांच दिखा। हुसैनाबाद में घंटाघर पार्क में पांच टेलीस्कोप लगाकर इस दुर्लभ खगोलीय घटना को इंदिरागांधी नक्षत्रशाला की टीम ने दिखाया। वहीं साइंस सिटी अलीगंज में भी टेलीस्कोप से चंद्रग्रहण के साथ सुपर ब्लड मून और ब्लू मून को दिखाया गया।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
नक्षत्रशाला के प्रभारी और संयुक्त निदेशक अनिल यादव ने बताया कि मौसम खराब होने की वजह से शुरूआत में करीब 20 मिनट तक चंद्रग्रहण को नहीं देखा जा सका। इसके बाद चंद्रमा दिखाई देने लगा।
विज्ञापन

3 of 8
शाम सात बजे के बाद करीब डेढ़ घंटे के लिए पूर्ण चंद्रग्रहण रहा। सैकड़ों लोग इस दुर्लभ घटना को टेलीस्कोप से देखने के लिए इकट्ठा हुए। यह आयोजन यूपी अमैच्यॉर एस्ट्रोनॉमर्स क्लब के सहयोग से किया गया था।

4 of 8
नक्षत्रशाला में वैज्ञानिक अधिकारी सुमित श्रीवास्तव ने बताया कि चंद्रग्रहण के समय धरती के पास होने की वजह से जहां औसत से बड़ा चंद्रमा दिखा। वहीं इसका रंग भी बदलता रहा। चंद्रमा को हल्के नीले और सुर्ख लाल रंग में भी देखा गया। इन दोनों घटनाओं को ब्लू मून और ब्लड मून कहा जाता है। देर रात तक खगोलीय घटना देखने के लिए लोगों की भीड़ क्लॉक टावर पर लगी रही।
विज्ञापन

5 of 8
चंद्रग्रण का एक दृश्य।
विज्ञापन

6 of 8
ये भी देखें...।
विज्ञापन

7 of 8
इसे देखने के लिए लोग बड़ी संख्या में टेलीस्कोप के नजदीक एकत्र हुए।
विज्ञापन

8 of 8
बच्चों में खासा उत्साह देखा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें