राजधानी लखनऊ कोरोना संक्रमण का हॉटस्पॉट बन चुका है। हर रोज यहां बड़ी संख्या में कोरोना मरीज सामने आ रहे हैं और मृतकों की संख्या भी बढ़ रही है लेकिन इसके बावजूद आम नागरिकों की तो छोड़ दीजिए जनप्रतिनिधि भी कोई जागरुकता नहीं दिखा रहे हैं।
रविवार को बजट पर चर्चा के लिए बुलाए गए सदन में सभासदों ने कोरोना प्रोटोकॉल की धज्जियां उड़ा दीं। इस दौरान उन्होंने न तो सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया और न ही दो गज की दूरी ही रखी।
एक सभासद महोदय तो सदन के अंदर पान मसाला खाते हुए नजर आए। जब उनकी नजर कैमरे पर गई तो उन्होंने डिब्बा छिपा लिया। (सभी तस्वीरें- कुलदीप सिंह)