फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: अस्पताल में मौजूद थे नवजात व प्रसूताएं, लगी भीषण आग, हड़कंप

Thu, 31 Mar 2016 01:25 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 10
- फोटो : amar ujala
हजरतगंज चौराहे पर स्थित झलकारीबाई अस्पताल के नियोनेटल यूनिट के स्टोर में बुधवार की रात नौ बजे के करीब अचानक आग लग गई। घटना के दौरान सेकंड फ्लोर पर स्थित एनआईसीयू में दस बच्चे भर्ती थे। इनमें से अधिकतर बच्चों को ऑक्सीजन लगी थी।
विज्ञापन

2 of 10
- फोटो : amar ujala
कमरे के रोशनदान से अचानक धुआं निकलते देखकर नियोनेटल यूनिट में भगदड़ मच गई। वहां मौजूद महिलाएं अपने-अपने शिशुओं को लेकर भागने लगीं। सिस्टर सिंधु मिश्रा ने अस्पताल के सीएमएस डॉ. आनंद प्रकाश और यूनिट के इंचार्ज डॉ. नीलांबर श्रीवास्तव को आग लगने की सूचना दी।
विज्ञापन

3 of 10
- फोटो : amar ujala
इसी बीच शाकिर नाम के एक युवक ने 100 नंबर पर आग लगने की सूचना दी। 15 मिनट के अंदर ही वहां फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां पहुंच गईं और आग बुझाने की कार्रवाई शुरू कर दी।

4 of 10
- फोटो : amar ujala
एनआईसीयू, वार्ड नंबर दो, थर्ड फ्लोर के सभी बच्चों को नीचे के वार्डों में शिफ्ट किया जा चुका था। इसी बीच डीएम राजशेखर व सीएमओ डॉ.एसएनएस यादव भी झलकारीबाई अस्पताल पहुंच गए।
विज्ञापन

5 of 10
- फोटो : amar ujala
बुधवार रात लगभग नौ बजे झलकारीबाई के सेकंड फ्लोर पर स्थित एनआईसीयू में सिस्टर सिंधु मिश्रा ड्यूटी पर थीं। डॉ. सोनल अग्रवाल राउंड लेकर ले रही थीं। तभी अचानक वहां ‘आग लग गई’ का शोर मच गया। एनआईसीयू में भर्ती मरीजों के परिवारीजन भी अचानक आग लगने के शोर से घबरा गए।

 
विज्ञापन

6 of 10
- फोटो : amar ujala
मंजू शुक्ला नाम के एक मरीज के परिवारीजन ने बताया कि अंदर एक कमरे में ताला लगा था, उसी के रोशनदान से धुआं निकलना शुरू हुआ था। अचानक धुआं निकलने से वहां भर्ती सभी 10 बच्चों की जान बचाने के लिए परिवारीजन अंधाधुंध भागने लगे। (अपने बच्चों के साथ सुरक्षित स्‍थान की ओर जातीं महिलाएं।)
विज्ञापन

7 of 10
- फोटो : amar ujala
एनआईसीयू में भर्ती किसी को नवजात को ऑक्सीजन लगी थी तो किसी की नाक में फूड पाइप लगा था तो किसी बच्चे के पीलिया के इलाज के लिए मशीन का सपोर्ट दिया गया था। सेकंड फ्लोर पर ही स्थित वार्ड नंबर दो में भी 25 प्रसूताएं भर्ती थीं। यही हाल थर्ड फ्लोर का था। वहां पर चार प्राइवेट और 10 जनरल वार्ड के बेड थे। वहां भर्ती प्रसूताओं को हड़कंप के बीच किसी तरह नीचे उतारा गया।

8 of 10
- फोटो : amar ujala
सीजेरियन प्रसव के कारण वहां भर्ती महिलाओं को इस भागदौड़ में खासी दिक्कत हुई। किसी तरह ग्राउंड फ्लोर के तल पर स्थित वार्ड को खाली कराकर बच्चों और उनकी मांओं को शिफ्ट किया गया।

9 of 10
- फोटो : amar ujala
चारों तरफ भर गया काला धुआं
स्टोर के अंदर लगी आग के कारण निकले धुएं से पूरे फ्लोर पर काला धुआं भरा हुआ था। इसके चलते वहां कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। फायर ब्रिगेड के सिपाहियों को स्टोर तक पहुंचने में दिक्कत का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

10 of 10
आग - फोटो : amar ujala
किसी तरह पूरी तरह से एयर कंडीशंड होने के धुआं निकलने में भी दिक्कत आ रही थी। किसी तरह डेढ़ घंटे तक चली मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें