अयोध्या के सरयू तट पर लक्ष्मण किला परिसर में फिल्मी कलाकारों की वर्चुअल रामलीला का आयोजन किया जा रहा है जिसमें कलाकारों का बेहतरीन अभिनय और संवाद अदायगी लोगों के दिलों पर गहरी छाप छोड़ रहा है।
रामलीला के पांचवे दिन सीता हरण के मार्मिक प्रसंग का मंचन किया गया। इस दौरान जटायु प्रसंग देखकर दर्शकों की अश्रुधारा बह निकली।
विज्ञापन
2 of 8
- फोटो : अमर उजाला
पांचवे दिन दिखाया गया कि भगवान श्रीराम वनवास पर हैं। वह भाई लक्ष्मण और मां सीता के साथ वन में कुटिया बनाकर रह रहे हैं।
विज्ञापन
3 of 8
- फोटो : amar ujala
इसी दौरान रावण की बहन की सुपर्णखा की नजर भगवान राम और लक्ष्मण पर पड़ती है और वह उन पर मोहित होकर उनके सामने विवाह का प्रस्ताव रखती है। इससे क्रोधित होकर लक्ष्मण जी उसका नाक और कान काट देते हैं।
4 of 8
- फोटो : amar ujala
भयांक्रांत होकर सुपर्णखा अपने भाई लंकेश्वर रावण के दरवार में पहुंचती है। बहन की हालत देखकर रावण क्रोध से आग बबूला हो जाता है।
विज्ञापन
5 of 8
रामलीला
- फोटो : amar ujala
अगले दृश्य में रावण मां साधु का वेश धरकर मां सीता से भिक्षा मांगने के लिए आता है।
विज्ञापन
6 of 8
- फोटो : amar ujala
इस दौरान लक्ष्मण रेखा पार होते ही वह मां सीता का अपहरण कर उन्हें अपने विमान की तरफ ले जाता है।
विज्ञापन
7 of 8
- फोटो : amar ujala
मां सीता की आवाज सुनकर पक्षीराज जटायु उनकी मदद के लिए आते हैं और रावण से युद्घ करते हैं जिसमें वह बुरी तरह घायल हो जाते हैं।