फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्योतिष: जानें- 2018 में क्या हैं 'परफेक्ट डेट', 55 दिनों के बाद आए 'अच्छे दिन'

Sun, 04 Feb 2018 11:08 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 6
खरमास के बाद अब शुक्रास्त भी खत्म हो गया। रविवार से शुभ कामों की शुरुआत होगी। इस साल की पहली लग्न सात फरवरी से है यानी अगले हफ्ते से शुरू हो जाएगा दौर बैंड-बाजा और बारात का। 55 दिनों के लंबे अंतराल के बाद अच्छे दिन शुरू हो रहे हैं।

ज्योतिषाचार्यों का कहना है कि खरमास तो मकर संक्रांति से खत्म हो गया था, लेकिन शुक्रास्त था, इस कारण अच्छे काम नहीं हो सकते थे। 14 दिसंबर से डूबा शुक्र, शनिवार की शाम से उदय हो गया है।
विज्ञापन

2 of 6
ज्योतिषाचार्यों का कहना है कि इस बार खरमास व शुक्रास्त के चलते अंतराल लंबा हो गया, इस कारण लग्नें भी कम मिल रही हैं। ज्योतिषाचार्यों का कहना है कि अन्य ज्योतिषीय घटनाओं के चलते साल में फरवरी से दिसंबर तक महज 51 लग्नें ही रहेंगी। जुलाई से दिसंबर तक तो गिनी चुनी लग्नें ही रहेंगी।
विज्ञापन

3 of 6
किस महीने में किस-किस तारीख को होंगे विवाह
फरवरी माह-- 7, 10, 12, 13, 18, 19, 20, 23, 24, 25 और 28।
मार्च माह-- 2, 3, 5, 6, 7, 8 और 12।
अप्रैल माह-- 14, 18, 19, 20, 26, 27, 28, 29 और 30।
मई माह -- 1, 2, 5, 6, 11 और 12।
जून माह-- 18, 19, 20, 21, 23, 25, 27, 29 और 30।
जुलाई माह-- 5, 6, 9, 10, 11 और 16।
दिसंबर माह-- 10, 15 और 16।

4 of 6
18 फरवरी व 18 अप्रैल की तारीख खास
पूरे साल भर की लग्नों में 18 फरवरी और 18 अप्रैल की तारीखें वर्ष 2018 के संयोग के चलते इस बार खास बनी हैं। तारीखी संयोगों के चलते दोनों ही दिन जबर्दस्त लग्नें मिल रही हैं।
विज्ञापन

5 of 6
...तो नवंबर-दिसंबर में इसलिए कम हैं सहालगें
गोमतीनगर निवासी आचार्य प्रदीप ने बताया कि वर्ष 2018 में गुरु की स्थिति बदलने, अधिक मास आने, गुरु के अस्त होने, चातुर्मास तथा धनुर्मास आने के कारण विवाह के मुहूर्त काफी कम मिल रहे हैं। मई-जून में कम लग्नें के बाद 17 जुलाई के बाद से पूरे साल भर में महज गिनती के ही मुहूर्त मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
23 जुलाई 2018 आषाढ़ शुक्ल एकादशी के दिन देवशयनी एकादशी होने के कारण चातुर्मास प्रारंभ हो जाएगा। देवताओं का शयन शुरू हो जाएगा। ये 19 नवंबर 2018 तक चलेगा। देवता सोते रहेंगे, इसीलिये इन चार महीनों में विवाह नहीं हो सकेंगे। इस बीच 13-14 नवंबर 2018 से 8 दिसंबर 2018 तक गुरु अस्त रहेंगे। इसके चलते भी विवाह आदि शुभ कार्य नहीं हो पाएंगे। इसके बाद 16 दिसंबर 2018 से खरमास शुरू होगा। गुरु उदय होने और खरमास शुरू होने के दौरान गिनी-चुनी लग्नें ही रहेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें