फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीआईपी नंबर की चाहत रखने वालों को लगा जोर का झटका, बदल गए नियम

Tue, 22 May 2018 03:59 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : डेमो
वाहन के वीआईपी नंबर की चाहत रखने वालों को जोर का झटका लगा है। अब वीआईपी नंबर चाहिए तो वाहन खरीदने से पहले उसकी बुकिंग करानी होगी।
विज्ञापन

2 of 5
डेमो - फोटो : डेमो
परिवहन विभाग ने वाहन खरीदने के सात दिन के अंदर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन का प्रावधान कर दिया है, जिससे रजिस्ट्रेशन के बाद वीआईपी वाहन नंबर हासिल नहीं होगा। 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : डेमो
एक सीरीज में 238 अति महत्वपूर्ण, अति आकर्षक, महत्वपूर्ण एवं आकर्षक वीआईपी नंबर होते हैं। राजधानी में नई सीरीज 20 से 25 दिन में आती है। ऐसे में वीआईपी नंबर की चाहत रखने वाले सीरीज शुरू होने पर उसकी एडवांस बुकिंग करा सकते हैं।

4 of 5
- फोटो : डेमो
एडवांस बुक किए गए नंबर की 30 दिन के भीतर लेने की बाध्यता रहेगी। एडवांस बुक किए गए नंबर का डीलर को वाहन खरीदने के दौरान विवरण देंगे, जिससे ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के दौरान उसी वीआईपी नंबर को आवंटित किया जा सके। रजिस्ट्रेशन के बाद वीआईपी नंबर बुक करेंगे तो उनको दोहरी मार पड़ेगी। न ही उन्हें वीआईपी नंबर मिलेगा और न हीं पैसा वापस होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : डेमो
अब वाहन खरीदने के सात दिन के भीतर आॅनलाइन रजिस्ट्रेशन होता है। इससे पहले जो वाहन मालिक बुक कराएंगे वही रजिस्ट्रेशन में वीआईपी नंबर पाएंगे। - राघवेंद्र सिंह, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें