फादर्स डे
- फोटो : amar ujala
मेरी आवाज, मेरे जज्बात, मेरे पापा आप हो सबसे खास
पापा कभी गले नहीं लगाते, कभी प्यार नहीं जताते, कभी पसंद नहीं पूछते, फिर भी पसंद की हर चीज बिन कहे ही ला देते हैं। जाने कैसे करते हैं वह ये सब। बात करना उन्हें पसंद नहीं, चुप ही रहते हैं, अक्सर मन की सारी बातें फिर भी जान जाते हैं, पता नहीं कैसे। हमारे साथ किसी और की सख्ती बर्दाश्त नहीं उनको, लेकिन खुद गलत-सही का फर्क समझा देते हैं। मेरा सब कुछ वो हैं। जब भी कहना चाहूं बात बदल देते हैं, जाने कैसे पर आज कहती हूं, ना रोक सकेंगे आप, मेरी आवाज मेरे जज्बात, मेरे पापा आप हो सबसे खास। - अनु