अमेठी में सड़क हादसे हुई बस में बैठे यात्री बस की ही तरह बुरी तरह से झुलस गए। 9 लोग जिंदा जले हैं तो दूसरे यात्री भी गंभीर हैं। बस में बुरी तरह से झुलस गए लोग को कुछ इस हाल में जिला अस्पताल में पहुंचाया गया। ये बस लखनऊ से इलाहबाद जा रही थी। बस में हुए शॉर्ट सर्किट की वजह से ये बड़ा हादसा हुआ। इस बस में महिलाएं और बच्चे भी सवार है। इस समय घायलों को प्राथमिक इलाज दिया जा रहा है। बस में सवार छोटे बच्चे भी बस हादसे में झुलसे हैं। गंभीर रूप से झुलसे लोगों का इलाज अभी चल रहा है।