फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश के बीच आम लोगों के साथ पीएम मोदी ने कैसे किया योग, देखें तस्वीरें

Wed, 21 Jun 2017 12:28 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 12
लोगों के बीच योग करते योगी
यूपी की राजधानी लखनऊ के रमाबाई अंबेडकर रैली स्‍थल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संग 51 हजार लोगों ने योग किया। इस मौके पर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक व सीएम योगी आदित्यनाथ भी मौजूद थे। इस दौरान लगातार बारिश भी होती रही लेकिन लोगों के उत्साह में कोई कमी नहीं हुई।
विज्ञापन

2 of 12
पीएम मोदी ने इस मौके पर कहा कि जीरो कॉस्ट से स्वास्‍थ्य अच्छा रखने का तरीका ही योग है। योग को जीवन में नमक की तरह जरूरी बनाएं।
विज्ञापन

3 of 12
पीएम मोदी ने कहा, मैं योग को बड़ी सरल भाषा में समझाता हूं। नमक सबसे सस्ता होता है लेकिन खाने में नमक न हो तो स्वाद बिगड़ जाता है बल्क‌ि शरीर के रचना में उसकी जरूरत को कोई नकार नहीं सकता। एकमात्र नमक से जीवन नहीं चल सकता है पर जीवन में नमक न होने से काम नहीं चलेगा।

4 of 12
लोगों के साथ योग करते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।
विज्ञापन

5 of 12
पीएम मोदी व राज्यपाल व सीएम की मौजूदगी के कारण सुरक्षा के जबरदस्त इंतजाम किए गए थे। पीएम मोदी लगभग एक घंटे तक रमबाई मैदान पर रहे।
विज्ञापन

6 of 12
मोदी ने कहा, आज योग घर-घर का, जन-जन के जीवन का हिस्सा बन रहा है। विश्व के अनेक देश जो न हमारी भाषा जानते हैं न हमारी परंपरा जानते हैं, न हमारी संस्कृत‌ि से पर‌िच‌ित हैं वे सभी भारत से जुड़ने लगे हैं।
विज्ञापन

7 of 12
खास बात ये रही कि लगातार बारिश होने के बावजूद लोगों में उत्साह कम नहीं हुआ और उन्होंने पूरे जोश के साथ योग के आसन किए।

8 of 12
एक आसन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।

9 of 12
लोगों के साथ योग करते पीएम मोदी।

10 of 12
यह तीसरा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस है और हर बार की तरह इसे भी दुनिया भर में मनाया गया।

11 of 12
रमाबाई अंबेडकर रैली स्‍थल का एक दृश्य।
विज्ञापन

12 of 12
योग करने के बाद पीएम मोदी अमौसी एयरपोर्ट से दिल्ली रवाना हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें