इस मौके पर लखनऊ में गंगा जमुनी तहजीब के नजारे दिखे। समाज के हर धर्म के लोगों ने दीये जलाए और संदेश दिया कि उनमें कितने भी मतभेद हों लेकिन वो देश की एकजुटता को कभी भी खंडित नहीं होने देंगे। मुस्लिम धर्मगुरुओं ने मास्क पहनकर मोमबत्तियां और मोबाइल की लाइटें जलाई।