रामनगरी की फिजा में उल्लास व उत्साह की महक बिखर रही है, सदियों के संघर्ष के बाद आए सुखद परिणाम की अनुभूति से अयोध्यावासी गदगद हैं। एक दिन पूर्व पीएम मोदी ने राममंदिर निर्माण की आधारशिला ही नहीं रखी बल्कि अयोध्या के नव निर्माण का भी संकेत दे गए। इसका असर गुरुवार को अयोध्या में प्रत्यक्ष नजर आया। रामनगरी में एक नया सवेरा उदित हुआ, इस सुबह में एक ओर हर्ष, उल्लास, उमंग का मिश्रण तो दूसरी ओर संकल्प की सिद्धि का भी संतोष नजर आ रहा था।