कोरोना के प्रकोप के कारण लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ। रविवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर यूपी सरकार के मंत्रियों ने अपने घरों में योगासन किया और तस्वीरें शेयर की।
प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने अपने बंगले के लॉन में योगासन किया जबकि डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा ने अपनी पत्नी संग योग किया।