सीतापुर
- फोटो : amar ujala
बता दें कि खैराबाद क्षेत्र में आदमखोर कुत्तों का जबरदस्त आतंक है। ये कुत्ते अब तक नौ मासूमों को नोचकर खा चुके हैं, जबकि करीब 18 बच्चों को बुरी तरह जख्मी कर चुके हैं। मंगलवार को जब इन कुत्तों ने तीन बच्चों को निवाला बनाया, तब क्षेत्र के बाशिंदों का डर आक्रोश में बदल गया। बुधवार को देखा गया कि बद्री खेड़ा, कोलिया, महेशपुर, पहाड़पुर, रहिमाबाद, गुरपलिया, नेवादा, टिकरिया, जैनापुर, जैती खेड़ा, कस्बा खैराबाद, लड्डूपुर आदि गांवों के सैकड़ों ग्रामीण अपना दैनिक काम छोड़कर आदमखोरों की तलाश में जुट गए हैं। हालत यह है कि खेत, बाग, तालाब हर तरफ लोग कुत्तों को तलाशते और उन्हें मौत के घाट उतारते नजर आए।