इस साल लोक सभा चुनाव में पीली साड़ी से चर्चा में आई पोलिंग ऑफिसर रीना द्विवेदी सोमवार को उपचुनाव में नए रंग रूप में नजर आईं। इस बार गुलाबी रंग की साड़ी में आई अधिकारी पर सबकी नजरें टिक गईं।
विज्ञापन
2 of 6
रीना द्विवेदी
- फोटो : Social media
लोक सभा चुनाव की तरह उपचुनाव में भी वह चर्चा में हैं। लेकिन इस बार के वोटिंग प्रतिशत ने सभी को निराश किया है।
विज्ञापन
3 of 6
रीना द्विवेदी
- फोटो : amar ujala
वहीं रविवार को विधानसभा उपचुनाव के लिए भी रीना द्विवेदी को पोलिंग अफसर बनाया गया था। रमाबाई अम्बेडकर मैदान पर वह पीली साड़ी में थीं। पोलिंग किट लेने के लिए वह जैसे ही वहां पहुंची उनके साथ सेल्फी लेने वालों की लाइन लग गई।
4 of 6
रीना द्विवेदी
- फोटो : amar ujala
पीली साड़ी वाली अफसर रीना द्विवेदी की ड्यूटी लखनऊ कैंट विधानसभा उपचुनाव में कृष्णानगर के महानगर इंटर कॉलेज में लगी थी। अपने फैशन के साथ ही रीना द्विवेदी समाजिक सरोकारों के लिए भी जानी जाती है। साथ ही टिकटॉप पर उनके डांस वीडियो भी लोगों को खूब पसंद करते हैं।
विज्ञापन
5 of 6
Reena Dwivedi
- फोटो : facebook
लोकसभा चुनाव 2019 के दौरान सोशल मीडिया पर 'पीली साड़ी' में रीना की तस्वीरें खूब वायरल हुई थीं। रीना का कहना है कि मेरे स्टाइल ने मुझे नई पहचान दिलाई है। शुरू से ही मैं फैशन को फॉलो करती रही हूं।
उन्होंने बताया कि पीडब्ल्यूडी में पति के निधन के बाद नौकरी मिली थी, लेकिन लोकसभा चुनावों में मैं पीली साड़ी से मशहूर हो गई। लोग मुझे पीली साड़ी वाली मैडम कहने लगे। रीना द्विवेदी एक बेटे की मां हैं, लेकिन फिटनेस को लेकर वह हमेशा सजग रहती हैं।