फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे लाया नई कैटरिंग पॉलिसी, इन ट्रेनों के यात्री उठा सकेंगे शुद्ध व सस्ते खाने का लुत्फ

Mon, 11 Nov 2019 02:04 PM IST
ishwar ashish नीरज ‘अम्बुज’/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ से गोरखपुर, वाराणसी और मुरादाबाद जाने वाली ट्रेनों में यात्रियों को जल्द ही शुद्ध और सस्ता खाना मिल सकेगा। भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) ने न्यू कैटरिंग पॉलिसी के अंतर्गत पांच रेलखंडों पर ट्रेन साइड वेंडिंग का खाका तैयार कर लिया है।
विज्ञापन

2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
आईआरसीटीसी मुख्यालय नेे पांच रूटों पर ट्रेन साइड वेंडिंग की मंजूरी देकर टेंडर भी कर दिए हैं। इसे जल्द ही फाइनल कर दिया जाएगा। इसके बाद इन रूटों पर रेलयात्रियों को शुद्ध व सस्ता खाना मिल सकेगा। पैंट्री कार मालिकों की ओर से ट्रेनों में यात्रियों को परोसे जा रहे खाने की खराब गुणवत्ता व तय कीमत से अधिक वसूली को लेकर लंबे समय से शिकायतें आ रही थीं। इसकेअलावा अवैध वेंडरों का कारोबार भी बढ़ रहा था। इस पर लगाम लगाने के लिए रेलवे न्यू कैटरिंग पॉलिसी लेकर आया।
विज्ञापन

3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
इसके तहत पैंट्रीकार की व्यवस्था खत्म कर यात्रियों को बेस किचन से ट्रेन तक खाना सप्लाई करने की योजना बनाई गई। बेस किचन में एक एजेंसी खाना पकाएगी तो दूसरी एजेंसी उसका ट्रेनों में वितरण करेगी। इसी के अंतर्गत आईआरसीटीसी ने ट्रेन साइड वेंडिंग (टीएसवी) की शुरुआत की। इसके तहत ठेकेदार ट्रेनों में यात्रियों से ऑर्डर लेंगे और बेस किचन से सप्लाई लेेकर यात्रियों तक भोजन पहुंचाएंगे।

4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
इन रूटों पर होगी ट्रेन साइड वेंडिंग
लखनऊ से गोरखपुर
लखनऊ से मुरादाबाद
लखनऊ से वाराणसी
झांसी से कानपुर
जयपुर से आगरा
विज्ञापन

5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
कानुपर के बेस किचन से होगी सप्लाई
आईआरसीटीसी की ओर से कानपुर में बेस किचन बनाया गया है, जहां खाना पकाया जाएगा और ट्रेनों में सप्लाई होगी। फिलहाल लखनऊ से मुरादाबाद, कानपुर और झांसी आदि रूटों की ट्रेनों में यहीं से खाना सप्लाई किया जा सकता है। ऐसा ही बेस किचन लखनऊ में भी बनाने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
ट्रेन साइड वेंडिंग की तैयारियां पूरी हो गई हैं। रूटों का सर्वे कर पांच सेक्शन तय किए गए हैं। जल्द ही इन रूटों की ट्रेनों में यात्रियों को गुणवत्तापरक खाना मिलना शुरू हो जाएगा। -अश्विनी श्रीवास्तव, मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक, आईआरसीटीसी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें