फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन के स्लीपर कोच में ढो रहे हैं बाइक, रेलमंत्री से शिकायत पर भी नहीं हुई कार्रवाई

Mon, 30 Jul 2018 04:26 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
ट्रेन के स्लीपर कोच में बाइक चढ़ाने से यात्रियों को परेशानी - फोटो : amarujala
जुगाड़ लगाने वाले ट्रेन को भी नहीं छोड़ रहे। ऐसे ही एक यात्री ने टीटीई से सेटिंग की और दिल्ली-फैजाबाद एक्सप्रेस की स्लीपर कोच में मोटरसाइकिल चढ़ा दी। अन्य यात्रियों ने रेलमंत्री से शिकायत की। इसके बाद कार्रवाई के आदेश हुए, लेकिन बाइक को नहीं उतारा गया।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
रेल मंत्री पीयूष गोयल - फोटो : डेमो
गाजियाबाद निवासी अंकित कुमार ने रेलमंत्री पीयूष गोयल से शिकायत दर्ज करवाई कि उनका दोस्त दिल्ली-फैजाबाद एक्सप्रेस (14206) से गाजियाबाद से लखनऊ आ रहा था। 
विज्ञापन

3 of 5
ट्रेन के स्लीपर कोच में बाइक चढ़ाने से यात्रियों को परेशानी - फोटो : amarujala
 वह स्लीपर कोच एस-5 में यात्रा कर रहा था। गाजियाबाद में ही टीटीई से साठगांठ कर एक यात्री ने अपनी मोटरसाइकिल (केए 53 ईडी 3416) चढ़ा दी।

4 of 5
डेमो - फोटो : डेमो
 ऐसे में परेशानी होने पर यात्रियों ने रेलमंत्री से ट्विटर पर मामले की शिकायत की। इसके बाद कार्रवाई के निर्देश दिए गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ट्रेन के स्लीपर कोच में बाइक चढ़ाने से यात्रियों को परेशानी - फोटो : amarujala
बावजूद इसके न बाइक को हटाया गया और न ही दोषियों पर कार्रवाई हुई। वहीं, मजबूर यात्रियों को परेशानी के बीच सफर करना पड़ा।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें