यूपी में सोमवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। पैसेंजर ट्रेन से भिडंत के बाद डम्पर खाई में गिर गया। सोमवार सुबह कानपुर से बालामऊ जा रही बालामऊ पैसेंजर और डम्पर की भिडंत हो गई। पैसेंजर ट्रेन से टकराकर डंपर खाई में जा गिरा। इस जोरदार भिडंत से डम्पर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। साथ ही ट्रेन का इंजन भी पिचक गया। ये हादसा मैहमदाबाद गांव स्थित एक मानवरहित क्रासिंग पर सुबह साढ़े आठ बजे ये हादसा हुआ। इस हादसे में ट्रेन के सभी यात्री सुरक्षित हैं। इस हादसे में डम्पर का चालक भी सुरक्षित बच गया। एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया।