फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवसेना सांसद पर स्याही फेंकने वालों को पीटकर किया अधमरा

Wed, 05 Oct 2016 02:21 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 10
स्याही फेंकने वालों को पीटते लोग - फोटो : amar ujala
लखनऊ आए शिवसेना सांसद संजय राउत पर कुछ युवकों ने स्याही फेंक दी। बताया जा रहा है कि ये पार्टी के ही कार्यकर्ता हैं। युवकों की इस हरकत से गुस्साए शिवसेना कार्यकर्ताओं के एक गुट ने इन युवकों को पुलिस के सामने ही जमकर पीटा। इस घटना में एक युवक के सिर पर काफी चोटें आई हैं उसका ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

2 of 10
स्याही फेंकने वालों को पीटते लोग - फोटो : amar ujala
जानकारी के मुताबिक शिवसेना नेता संजय राउत संगठन के गठन और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने के लिए लखनऊ आए थे।
विज्ञापन

3 of 10
संजय राउत - फोटो : amar ujala
वह एयरपोर्ट से हजरतगंज के वीआईपी गेस्ट हाउस पहुंचे। वहां से निकलते वक्त उन पर स्याही फेंक दी गई। 

4 of 10
संजय राउत - फोटो : amar ujala
स्याही फेंकते ही वहां मारपीट शुरू होगी। आरोपी युवकों ने भागने की कोशिश की तबतक पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्हें बुरी तरह पीटा।
विज्ञापन

5 of 10
संजय राउत - फोटो : amar ujala
मौके पर मौजूद पुलिस ने बचाने की कोशिश की तब तक एक युवक के सिर पर काफी चोट आ गई और खून बहने लगा।
विज्ञापन

6 of 10
संजय राउत - फोटो : amar ujala
पुलिस ने युवक को अस्पताल पहुंचाया वहीं उसके साथियों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

7 of 10
संजय राउत - फोटो : amar ujala
इस बारे में पूछने पर संजय राउत ने कहा क‌ि मैं पता करने की कोशिश कर रहा हूं कि क्या मामला था। हमें देखना पड़ेगा कि स्याही फेंकने वाला कौन था। 

8 of 10
संजय राउत - फोटो : amar ujala
सूत्रों के मुताबिक शिवसेना का यूपी में कोई ऑफिशियल राज्य प्रमुख नहीं है। ये झगड़ा गुटबाजी के चक्कर में हुआ और इसका टारगेट संजय राउत नहीं कोई और था। कार्यकर्ता द‌िनेश शुक्ला की मनमानी से नाराज हैं, संजय राउत का ध्यान आकर्ष‌ित करने के ल‌िए घटना को अंजाम द‌िया गया।

9 of 10
संजय राउत - फोटो : amar ujala
सूत्रों के मुताबिक कोऑर्ड‌िनेटर द‌िनेश शुक्ला अपने साथ अनिल सिंह को लेकर चलते हैं और उन्हें राज्य प्रमुख बताते हैं। इन्हीं सब बातों को लेकर शिवसैनिकों का एक कोऑर्डिनेटर ग्रुप नाराज रहता है। 
 
विज्ञापन

10 of 10
संजय राउत पर फेंकी गई स्याही - फोटो : amar ujala
दूसरी ओर खुद को यूपी का राज्य प्रमुख कहने वाले बीएन शुक्ला के मुताब‌िक अनिल स‌िंह को राष्ट्रीय प्रमुख निकाल चुके हैं इसके बावजूद उन्हें तवज्जो म‌िलने से संगठन के लोग नाराज हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें