प्रतियोगिता में विजेता का चुनाव करने के लिए तीन राउंड रखे गए थे। जिसमें पहले राउंड में प्रतिभागियों को अपने डांसिंग स्किल्स का प्रदर्शन करना था। इस राउंड में प्रतिभागियों ने न जाने कहां से आई है ये लड़की... गाने पर परफॉर्म कर दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी को श्रद्घांजलि दी। दूसरे राउंड में एथनिक वियर में एक के बाद एक आती सुंदरियों ने कजरा मुहब्बत वाला अंखियों में ऐसा डाला.. पर डांस कर जजों का ध्यान खींचा। तीसरे इवनिंग राउंड के बाद अंतिम छह में सिद्धि, प्रजोल, अनु, निधि, साक्षी और आकांक्षा ने जगह बनाई।