फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस्ती के ऊपर आ गिरा उड़ता हुआ दीपक, 200 घर जलकर खाक

विज्ञापन
1 of 10
दिवाली के दूसरे ही दिन लखनऊ में हवाई दीये के गिरने से एक पूरी बस्ती जलकर खाक हो गई। इस बस्ती में रहने वाले सैंकडों लोग बेघर हो गए।
विज्ञापन

बस्ती के ऊपर आ गिरा उड़ता हुआ दीपक, 200 घर जलकर खाक

2 of 10
लखनऊ के ऐशबाग इलाके के हबीबनगर की गूदड़ बस्ती में दिवाली के दूसरे दिन आग लग गई। एक हवाई दीपक इस बस्ती पर जा गिरा। उड़ते दीये के गिरने से बस्ती की करीब 190 झुग्गी-झोपड़ियां जलकर खाक हो गई।
विज्ञापन

बस्ती के ऊपर आ गिरा उड़ता हुआ दीपक, 200 घर जलकर खाक

3 of 10
इस बस्ती में झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले सैकंडों लोग बेघर हो गए। झोपड़ियों में आग लगते ही पूरी बस्ती में कोहराम मच गया। झोपड़ियों ने बहुत ही तेजी से आग पकड़ ली।

बस्ती के ऊपर आ गिरा उड़ता हुआ दीपक, 200 घर जलकर खाक

4 of 10
बस्ती में रहने वाले लोग अपने घरवालों को संभालते हुए भागने लगे। कुछ लोग ही अपने घरों में रखा सामान बचा सके। बाकी ज्यादातर लोगों के घरों का सामान जलकर खाक हो गया।
विज्ञापन

बस्ती के ऊपर आ गिरा उड़ता हुआ दीपक, 200 घर जलकर खाक

5 of 10
कूड़ा बीनने वाले मोहम्मद जुरान अली ने बताया कि गुरुवार को करीब रात साढ़े सात बजे एक हवा में उड़ता हुआ दीपक बस्ती की एक झोपड़ी पर जा गिरा।
विज्ञापन

बस्ती के ऊपर आ गिरा उड़ता हुआ दीपक, 200 घर जलकर खाक

6 of 10
नजरूल और नूरआलम ने बताया कि ये दीपक बस्ती के पश्चिमी छोर पर एक घर पर गिरा था। यहां से आग की लपटें उठने लगी। बस्ती के लोग झोपड़ियों से अपना सामान और परिवारजनों को निकालकर भागने लगे।
विज्ञापन

बस्ती के ऊपर आ गिरा उड़ता हुआ दीपक, 200 घर जलकर खाक

7 of 10
सीएफओ अभयभान पांडे ने बताया कि सभी झोपडियां पन्नी और प्लास्टिक से बनी हुई थी। सभी घरों में प्लास्टिक का और ज्वलनशील सामान था। इस वजह से तेजी से आग फैलती चली गई।

बस्ती के ऊपर आ गिरा उड़ता हुआ दीपक, 200 घर जलकर खाक

8 of 10
आग की सूचना पाकर दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची। आग की भयावहता देखकर अतिरिक्त गाड़ियों की मांग की गई। पूरे जिले के फायर स्टेशनों से 20 गाड़िया आई।

बस्ती के ऊपर आ गिरा उड़ता हुआ दीपक, 200 घर जलकर खाक

9 of 10
इसके अलावा एचएएल, सहारागंज, सेना की फायर बिग्रेड गाड़ियां बुलाई गई। गुरुवार को देर शाम लगी ये आग शुक्रवार सुबह तक भी पूरी तरह से नहीं बुझाई जा सकी।
विज्ञापन

बस्ती के ऊपर आ गिरा उड़ता हुआ दीपक, 200 घर जलकर खाक

10 of 10
बस्ती में आग लगने से बेघर हुए सैंकडों लोगों को पूरी रात नेहरू बाल वाटिका में बितानी पड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें