ट्रेनों में महिलाओं के साथ बढ़ते अपराधों पर अंकुश लगाने की तैयारी है। इसके लिए रेलवे बोर्ड जल्द ही बोगियों में पैनिक बटन लगाएगा।
विज्ञापन
2 of 9
डेमो
इसे दबाने पर अलार्म ट्रेन के गार्ड के पास बजेगा और तत्काल सुरक्षाबलों को मौके पर भेज दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त ट्रेनों में सीसीटीवी भी लगेंगे, जिसकी गाइडलाइन बोर्ड ने जारी कर दी है।
विज्ञापन
3 of 9
- फोटो : डेमो
उत्तर व पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल की ट्रेनों में सफर करने वाली महिलाओं को चोरी, छेड़छाड़ व बोगी में पुरुषों के सीट कब्जाने जैसी समस्याओं से जूझना पड़ता है। सबसे ज्यादा परेशानी अकेले सफर करने वाली महिलाओं को उठानी पड़ती है।चूंकि, इस साल को बाल एवं महिला संरक्षण वर्ष के तौर पर मनाया जा रहा है। ऐसे में महिलाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए रेलवे ने यह योजना तैयार की है।
4 of 9
डेमो
- फोटो : डेमो
इस समय महिला यात्रियों को सुरक्षा प्रदान करने के लिए आरपीएफ और जीआरपी कंट्रोल रूम को फोन करने और एसएमएस की सुविधा है। इसके अतिरिक्त कुछ ट्रेनों में आरपीएफ व जीआरपी एस्कॉर्ट भी मौजूद रहता है। हालांकि जरूरत पड़ने पर ये मौजूद हों, यह कम ही होता है। ऐसे में महिला यात्रियों को किसी भी आपात स्थिति में तुरंत मदद पहुंचाने के लिए रेलवे ने पैनिक बटन की व्यवस्था की योजना बनाई है।
विज्ञापन
5 of 9
- फोटो : डेमो
हर बोगी में लगने वाले पैनिक बटन का रंग अलग होगा, जिससे महिलाएं आसानी से इन्हें पहचान सकेंगी। यह बटन दबते ही ट्रेन के गार्ड और आरपीएफ व जीआरपी स्टाफ के अलावा टीटीई को पता लग जाएगा कि किस बोगी में महिला यात्री को सहायता की आवश्यकता है। इसके अतिरिकत महिला बोगी में सीसीटीवी भी लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
6 of 9
- फोटो : डेमो
अलग रंग की होगी महिला बोगी
रेलवे ने महिलाओं की बोगी को अलग रंग में रंगने की योजना बनाई है। मुम्बई में उपनगरीय रेल सेवाओं में महिलाओं की बोगी का रंग अलग होता है। अब उत्तर व पूर्वोत्तर रेलवे की ट्रेनों में भी महिला बोगी अलग रंग की होगी। इससे महिलाओं को अपनी बोगी ढूंढने में आसानी होगी।
विज्ञापन
7 of 9
डेमो
महिला कॉस्टेबलों की होगी भर्ती
ट्रेन में चलने वाले एस्कॉर्ट में पुरुष आपीएफ व जीआरपी कर्मी रहते हैं। इससे कई बार महिलाओं को पर्याप्त मदद नहीं मिल पाती है। यह देखते हुए रेलवे बोर्ड आरपीएफ महिलाकर्मियों की भर्ती करेगी, जो एस्कॉर्ट में ट्रेनों पर महिलाओं को सुरक्षा देंगी।
8 of 9
- फोटो : डेमो
निर्भया फंड से लगेंगे 528 सीसीटीवी कैमरे
ट्रेन ही नहीं रेलवे स्टेशनों पर भी महिला अपराध रोकने को आरपीएफ निर्भया फंड से सीसीटीवी कैमरे लगवा रही है। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के 15 स्टेशनों पर 292 कैमरे लगाए जा रहे हैं। इसमें शाहगंज में 36, प्रयाग में 34, प्रतापगढ़ में 31 व रायबरेली में 30 कैमरे लगे हैं। इसके अतिरिक्त बाराबंकी, उन्नाव, अमेठी में भी कैमरे लगेंगे। वहीं, पूर्वोत्तर रेलवे में 236 कैमरे लगेंगे। इनमें लखनऊ जंक्शन पर 49, गोरखपुर में 67, गोंडा में 48, बस्ती में 36, खलीलाबाद में 24, ऐशबाग में 32, बादशाहनगर में 30, मनकापुर में 24, सीतापुर में 24 व लखीमपुर में 18 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।
जल्द लागू करेंगे गाइडलाइन
महिला यात्रियों की सुरक्षा के लिए पैनिक बटन लगाने, सीसीटीवी, महिला आरपीएफ कर्मियों की भर्ती सहित कई उपायों की गाइडलाइन रेलवे बोर्ड ने जारी कर दी है। इसे जल्द ही लागू किया जाएगा। - संजय यादव, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, पूर्वोत्तर रेलवे