ग्राम पंचायत अधिकारी के पद पदोन्नति सहित अन्य मांगों को लेकर शुक्रवार को हजारों ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने विधानभवन का घेराव कर अर्धनग्न प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
2 of 8
कर्मचारी हाथों में झाड़ू लेकर चारबाग से मार्च की शक्ल में विधानभवन पहुंचे। सरकार के रवैये से नाराज कर्मचारियों को पुलिस ने किसी तरह समझाकर लक्ष्मण मेला मैदान भेजा।
विज्ञापन
3 of 8
इसके बाद शाम को अचानक कर्मचारियों ने फिर विधानभवन कूच का एलान कर दिया। कर्मचारियों के इस रुख से सहमे प्रशासन ने बिना देर किए मुख्य सचिव से वार्ता कराई तब जाकर मामला शांत हुआ।
4 of 8
उप्र पंचायतीराज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के आह्वान पर सुबह से ही बड़ी संख्या में कर्मचारी चारबाग में एकत्र हुए। इसके बाद संगठन के प्रदेश अध्यक्ष क्रांति सिंह की अगुवाई में कर्मचारियों का हुजूम विधानभवन पहुंचा। कर्मचारी हाथों में झाड़ू लेकर चल रहे थे। इसमें तमाम कर्मचारी अर्द्धनग्न थे।
विज्ञापन
5 of 8
लोकभवन में सीएम का कार्यक्रम होने से प्रशासन भी सतर्क था। विधानभवन के सामने कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
6 of 8
करीब एक घंटा तक चले प्रदर्शन के बाद प्रशासन ने किसी तरह से कर्मचारियों को लक्ष्मण मेला मैदान पहुंचाया। यहां पर प्रदेश अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री से वार्ता न होने पर शाम को विधानभवन कूच का एलान कर दिया।
विज्ञापन
7 of 8
इस पर प्रशासन ने कर्मचारियों की मुख्य सचिव राहुल भटनागर से वार्ता कराई। वार्ता में मुख्य सचिव ने मांगों को आगामी कैबिनेट बैठक में रखने का आश्वासन दिया।