फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आकाशीय बिजली गिरने से एक की मौत, पांच घायल, तस्वीरें...

विज्ञापन
1 of 6
कानपुर के बिधनू थानाक्षेत्र में बुधवार सुबह आकाशीय बिजली की चपेट में आकर एक बुजुर्ग की दर्दनाक मौत हो गई है। आकाशीय बिजली गिरने से एक युवती और चार मासूम गंभीर रूप से झुलस गए।
विज्ञापन

आकाशीय बिजली गिरने से एक की मौत, पांच घायल, तस्वीरें...

2 of 6
बिजली गिरने से घायल इन सभी लोगों को बिधनू अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें से दो लोगों की हालत चिंताजनक बनी हुई है। मरीजों की चिंताजनक हालत को देखते हुए घायलों को कानपुर के हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

आकाशीय बिजली गिरने से एक की मौत, पांच घायल, तस्वीरें...

3 of 6
बिधनू थानाक्षेत्र के धीरपुर गांव में बुधवार को सुबह बारिश बंद होने के बाद किसान रामस्वरूप शौच के लिए खेतों की तरफ गया था। अचानक बारिश तेज होने लगी और रामस्वरूप नीम के पेड़ के नीचे खड़ा हो गया। उसी नीम के पेड़ के नीचे गांव की ही नीरू (18), शिल्पी (10), जूली (8) खुशबू (12) और अलका (9) भी आकर खड़ी हो गई।

आकाशीय बिजली गिरने से एक की मौत, पांच घायल, तस्वीरें...

4 of 6
तभी बहुत तेजी से बिजली कड़की और नीम के पेड़ के नीचे खड़े रामस्वरूप के ऊपर गिर गई। जैसे ही बिजली रामस्वरूप के ऊपर गिरी वो उछलकर पांचो लड़कियों के ऊपर जा गिरा। ये नजारा देखते पांचो लड़कियां जोर-जोर से चीखने लगी।
विज्ञापन

आकाशीय बिजली गिरने से एक की मौत, पांच घायल, तस्वीरें...

5 of 6
चीख पुकार की आवाज सुनकर ग्रामीण दौड़ते हुए घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को 108 एम्बुलेस से बिधनू सरकारी अस्पताल पहुंचाया। डाक्टरों ने रामस्वरूप को मृत घोषित कर दिया। घायलों के इलाज में जुट गए वहीं नीरू व शिल्पी को गंभीर हालत में कानपुर रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आकाशीय बिजली गिरने से एक की मौत, पांच घायल, तस्वीरें...

6 of 6
बिधनू पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आकाशीय बिजली की चपेट मे आकर वृद्ध की मौत व मासूमों समेत युवती के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना से मातम छाया हुआ है। मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें