फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क किनारे खड़े बाइक सवारों को सफारी ने रौंदा, एक की दर्दनाक मौत, दूसरा गंभीर, तस्वीरें

Sun, 29 Apr 2018 11:28 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 4
लखनऊ के सरोजनीनगर में रविवार सुबह तेज रफ्तार से एसयूवी दौड़ा रहे प्रॉपर्टी डीलर के नाबालिग बेटे ने बाइक सवार सरोज राय उर्फ सर्वेश (35) और उसके साथी शुभम पांडेय को रौंद दिया। हादसे के बाद बेकाबू कार पेड़ से टकरा गई। कार छोड़कर प्रॉपर्टी डीलर का बेटा और उसके दो साथी मौके से भाग निकले। पुलिस ने घायलों को लोकबंधु अस्पताल ले गई, जहां चिकित्सकों ने सरोज को मृत घोषित कर दिया जबकि शुभम को ट्रॉमा रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

2 of 4
क्षेत्राधिकारी कृष्णानगर लाल प्रताप सिंह ने बताया कि हादसा सुबह करीब नौ बजे हुआ। सरोज मूलरूप से बिहार के मुजफ्फरपुर का था और यहां आठ साल से बंथरा की यादव मार्केट में किराए पर रह रहा था। वह फैक्ट्रियों में मजदूरों की सप्लाई का काम करता था। वह सुबह बाइक में पेट्रोल डलवाने स्कूटर्स इंडिया के पास स्थित पेट्रोलपंप गया था। लौटते वक्त दुबग्गा के फरीदीपुर में रहने वाला शुभम पांडेय मिल गया। दोनों सड़क किनारे खड़े होकर बातचीत करने लगे।
विज्ञापन

3 of 4
इस बीच कानपुर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार एसयूवी कार ने दोनों की बाइक में टक्कर मार दी। सरोज व शुभम उछलकर दूर जा गिरे। जबकि बेकाबू कार कुछ आगे एक मोटर मैकेनिक की गुमटी तोड़ते हुए पेड़ से जा टकरा गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार करीब 15 साल का किशोर चला रहा था। उसके साथ दो और किशोर बैठे थे। कार टकराते ही तीनों भाग निकले।
विज्ञापन

4 of 4
सरोजनीनगर कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक नंदलाल ने बताया कि सरोज के साले धर्मनाथ ने कार के अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कराया है। धर्मनाथ लखनऊ में ही किराए के मकान में रहता है। कार अमौसी निवासी प्रापर्टी डीलर जेडी सिंह की है। वाहन को कब्जे में लेकर चालक का पता लगाया जा रहा है। आसपास के लोगों ने बताया कि कार प्रॉपर्टी डीलर का नाबालिग बेटा चला रहा था। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। घटनास्थल के आसपास और कार जिस दिशा से आई थी, वहां लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज निकलवाई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें