फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू ट्रक से वैन की जबरदस्त टक्कर, एक की मौत, चार गंभीर

Sun, 15 Jan 2017 09:42 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 2
रायबरेली के लालगंज कोतवाली क्षेत्र में शनिवार रात बेकाबू ट्रक और वैन में जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि चार की हालत गंभीर है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक खड्डे में जा गिरा।

भदोखर थाना क्षेत्र के गोसाई का पुरवा मजरे झकरासी गांव निवासी राजेश कुमार (35) मकर संक्रांति पर शनिवार के दिन राजेश सपरिवार ससुराल गया था। देर रात राजेश वैन संख्या यूपी 33 एके 6621 से सपरिवार घर लौट रहा था।

लालगंज-रायबरेली मुख्य मार्ग पर मधुकरपुर से कुछ आगे वैन की सामने से आ रहे ट्रक से टक्कर हो गई। वैन व ट्रक दोनों पलट गए। यही नहीं ट्रक खड्ड में जा गिरा।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

ये हुए घायल इन्हें आई मामूली चोट

2 of 2
हादसे में घायल - फोटो : amar ujala
आसपास मौजूद लोगों ने वैन में फंसे लोगों को बाहर निकाला। घायलों को सीएचसी लालगंज पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने राजेश कुमार पुत्र स्व. मंगेरे को मृत घोषित कर दिया।

जबकि उसके भतीजे शिवम (9) पुत्र हरिकेश और परिवार के अंकज (8) व काजल (11) पुत्री राकेश समेत वैन चालक सोनू (20) पुत्र रामबली निवासी ग्राम देदौर थाना गुरूबख्शगंज को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर दशा में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

वैन में सवार मृतक की पत्नी संगीता, पुत्र शिवा (6), पुत्री शिवांकी (1) बाल-बाल बच गए। उन्हें मामूली चोट आई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें