कानपुर गोविंद नगर और बर्रा थाने के सीमावर्ती क्षेत्र गुजैनी बी ब्लॉक के ठीक सामने बायपास हाईवे पर मंगलवार सुबह लगभग 10 बजे सड़क हादसे के दौरान मनोज पाण्डेय (46) की दर्दनाक मौत हो गई।
विज्ञापन
दर्दनाक सड़क हादसे में एक की मौत व पांच घायल, तस्वीरें
2 of 5
मनोज व उसकी पत्नी नीतू फतेहपुर से अपने मायके बर्रा से बाइक द्वारा आ रही थीं। बायपास पार करते समय लखनऊ की तरफ से आ रही तेज रफ्तार स्विफ्ट कार को अचानक सामने देखकर कार बाइक अनियंत्रित हो गई और ट्रक से जा टकराई।
विज्ञापन
दर्दनाक सड़क हादसे में एक की मौत व पांच घायल, तस्वीरें
3 of 5
वहीं, बाइक को बचाने के चक्कर में कार तेज रफ्तार गिट्टी भरे ट्रक से जा टकराई।
दर्दनाक सड़क हादसे में एक की मौत व पांच घायल, तस्वीरें
4 of 5
जोरदार टक्कर से बाइक पर बैठे मनोज ट्रक के आगे उछलकर आ गिरे। ट्रक का पहिया उनके शरीर के निचले हिस्से को कुचलकर चला गया। मनोज की मौके पर ही मौत हो गई। जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई जबकि उनकी पत्नी की हालत नाजुक बताई जा रही है।
दर्दनाक सड़क हादसे में एक की मौत व पांच घायल, तस्वीरें
5 of 5
कार में सवार चारों लोगों की हालत भी नाजुक बताई जा रही है। घायलों को प्रिया नर्सिंग होम में भर्ती किया गया है। भर्ती किए गए लोगों में दिनेश सचान गोविंद नगर, रवि और पंकज लखनऊ व कार चालक अश्विनी मर्दनपुर निवासी हैं। मौके पर पहुंचे बर्रा थाना प्रभारी संतोष सिंह ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।