फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज है एक्शन हीरो अक्षय कुमार का बर्थडे, तस्वीरों में देखिए उनका लखनऊ कनेक्शन...

Sat, 09 Sep 2017 04:56 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 8
अक्षय
बॉलीवुड के एक्‍शन हीरो अक्षय कुमार का आज जन्मदिन है। इस मौके पर उन्होंने ट्वीट कर बताया कि उनको पैदा हुए 5 दशक, 600 महीने, 2607 वीक हो गए। अपने फैन्स को चौंकाने में उन्होंने कोई कसर नहीं छोड़ी, इस गिनती को आगे बढ़ाते हुए वह घंटो, मिनटों का हिसाब भी बता गए।
विज्ञापन

2 of 8
अक्षय
मुंबई से पूरे देश के फिल्म प्रेमियों के दिलों में राज करने वाले इस एक्टर का लखनऊ से गहरा लगाव भी है और संबंध भी। हालही में अपनी फिल्म टॉयलेट एक प्रेम कथा के प्रमोशन के लिए लखनऊ आए अक्षय कुमार ने यूपी के सीएम से मुलाकात की थी, साथ ही शहरवासियों को स्वच्छता के लिए शपथ भी दिलाई थी। 
विज्ञापन

3 of 8
अक्षय
सीएम योगी ने ‌अक्षय कुमार को यूपी में स्वच्छता अभियान के लिए ब्रांड एम्बेस्डर भी नियुक्त किया है। अक्षय कुमार की फिल्म टॉयलेट एक प्रेम कथा को उत्तर प्रदेश सरकार ने टैक्स फ्री कर दिया था। 

4 of 8
अक्षय
अक्षय का लखनऊ प्रेम उनकी फिल्म को जरिए ही नजर आता है। फिल्म जॉली एलएलबी-2 की शूटिंग के दौरान अक्षय करीब 19 दिन लखनऊ में रुके थे। इस दौरान फिल्म की शूटिंग के अलावा उन्होंने लखनऊ शहर का भी जमकर लुफ्त उठाया था। इस फ‌िल्म में उनके साथ हुमा कुरैशी भी थीं।
विज्ञापन

5 of 8
अक्षय
जॉली एलएलबी-2 की शूटिंग के आखिरी दिन सफेद बारादरी में शूटिंग के दौरान अक्षय ने कहा था कि आज लखनऊ का अखिरी दिन है और वह बहुत भारी मन से शूटिँग के लिए जा रहे हैं। लखनऊ उनके लिए हमेशा से खास रहा है। 
विज्ञापन

6 of 8
अक्षय
यहां शूट हुई उनकी हर फिल्म को बहुत सफलता मिली है। टॉयलेट एक प्रेम कथा के प्रमोशन की शुरुआत यूपी में लखनऊ से की।
विज्ञापन

7 of 8
अक्षय
प्रधानमंत्री मोदी ने भी इस फ‌िल्म के कॉंसेप्ट के लिए अक्षय की तारीफ की थी। आज अपने बर्थडे के दिन अक्षय कुमार ने अपनी आने वाली फ‌िल्म गोल्ड का पोस्टर भी रिलीज किया।
विज्ञापन

8 of 8
अक्षय
लखनऊ एयरपोर्ट पर पहुंचे अक्षय कुमार ने ये तस्वीर अपने ट्वीटर अकाउंट पर शेयर की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें