फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्ग ने नाबालिग बच्चियों से की अश्लील हरकत, लोगों ने पीट-पीट कर मार डाला

Sat, 01 Sep 2018 04:45 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
मौत के बाद शोकाकुल परिवार - फोटो : अमर उजाला
बलरामपुर में बच्चियों से अश्लील हरकत करने के आरोप के बुजुर्ग की जमकर पिटाई कर दी गई। अस्पताल से इलाज कराकर घर पहुंचे आरोपी की बाद में मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर एक बच्ची के पिता के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
ललिया थानाध्यक्ष रामशंकर तिवारी ने शुक्रवार को बताया कि, गत बुधवार को थाना क्षेत्र के एक गांव में बुजुर्ग कोयलाहे (75) गांव की तीन बच्चियों को नींबू, अमरूद व टॉफी-बिस्कुट का लालच देकर अपने घर ले गया और अश्लील हरकत करने लगा।
विज्ञापन

3 of 5
लोगों की जमा भीड़ - फोटो : अमर उजाला
आरोपी की मंशा भांपकर तीनों बच्चियां वहां से भागकर अपने घर गईं और परिवारीजनों को जानकारी दी। इस पर एक बच्ची का पिता आगबबूला हो गया  गुरुवार को बच्ची के पिता को बाजार में कोयलाहे की जमकर पिटाई कर दी। पुलिस ने आरोपी कोयलाहे को सीएचसी शिवपुरा में भर्ती कराया। 

4 of 5
शोकाकुल परिवार - फोटो : अमर उजाला
चोट ज्यादा नहीं होने के कारण डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद कोयलाहे को घर भेज दिया। गुरुवार देर शाम कोयलाहे की घर पर ही अचानक मौत हो गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि, कोयलाहे का चरित्र व सामाजिक छवि गांव में पहले से खराब थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
लोगों की जमा भीड़ - फोटो : अमर उजाला
मामला दो संप्रदायों से जुड़ा होने के कारण गांव में तनाव व्याप्त है। मृतक के भाई वली हुसैन की तहरीर पर पुलिस ने बच्ची के पिता के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें