यूपी के सीतापुर में एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां एक बाबा जिनका नाम कोई नहीं जानता नदी के किनारे बैठकर तपस्या कर रहे हैं। खासबात यह है कि वह आग जलाकर आग के बीचो-बीच बैठकर ऐसा कर रहे हैं।
विज्ञापन
आग में बैठ, आग को सर पर रख तपस्या कर रहे हैं बाबा
2 of 6
सीतापुर जिले के जहांगीराबाद के पास बह रही नदी के पास यह बाबा पिछले तीन दिन से तपस्या कर रहे हैं। शुरूआत में उन्होंने खुद की लाई लकड़ी को जलाकर तपस्या करनी शुरू की।
विज्ञापन
आग में बैठ, आग को सर पर रख तपस्या कर रहे हैं बाबा
3 of 6
6 मई को उनकी यह तपस्या शुरू हुई थी फिर देखते ही देखते आसपास के गांव के लोग उन्हें देखने के लिए जुट गए। बाबा खुद तो मौन लिए हुए हैं लेकिन उनके साथ उनके साथ उनके दो शिष्य लोगों को बाबा के बारे में बता रहे हैं।
आग में बैठ, आग को सर पर रख तपस्या कर रहे हैं बाबा
4 of 6
शिष्यों के मुताबिक बाबा पहले भी इसी तरह से आग में बैठकर और आग से भरा हुआ तसला सर पर रखकर तपस्या कर चुके हैं। इस बार उनकी तपस्या लगभग पांच दिन चलेगी।
विज्ञापन
आग में बैठ, आग को सर पर रख तपस्या कर रहे हैं बाबा
5 of 6
बाबा की इस तपस्या में उनका साथ देने के लिए आसपास के गांव के लोग जुट गए हैं। सूखी लकड़ी और उपले बाबा के लिए लेकर लोग आ रहे हैं। बाबा 24 घंटे बैठकर इसी तरह से तपस्या करते हैं।
बाबा अपने पास पानी रखते हैं। और सिर्फ बीच-बीच में बिना आंख खोले पानी पी लेते हैं। बाबा की इस तपस्या स्थल के इर्द-गिर्द आम लोगों का रेला लग गया है। लोग बाबा के इर्द-गिर्द परिक्रमा करने लगे हैं। सभी तस्वीरें: अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर